टी20 वर्ल्ड कप में अक्षर पटेल को नजरअंदाज करने पर भड़के अश्विन, बोले: 'यह मत भूलिए उन्होंने आपके लिए क्या किया है!'

टी20 वर्ल्ड कप: 'यह मत भूलिए उन्होंने आपके लिए क्या किया है', अक्षर पटेल को नजरअंदाज किए जाने से नाखुश अश्विन


नई दिल्ली, 23 फरवरी। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में रविवार को भारत को साउथ अफ्रीका के खिलाफ मिली 76 रनों की हार के लिए रविचंद्रन अश्विन ने टीम सिलेक्शन को जिम्मेदार ठहराया है। अश्विन अक्षर पटेल के ऊपर वॉशिंगटन सुंदर को दी गई तरजीह से भी नाखुश दिखाई दिए।

अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल 'ऐश की बात' में कहा, "मैं मानता हूं कि आईपीएल मैचअप जरूरी है, लेकिन आपको टीम बदलनी पड़ती है, क्योंकि आपको 14 मैच खेलने होते हैं। हालांकि, आईसीसी इवेंट में आप टीम में जितना कम बदलाव करते हैं, उतना ज्यादा अच्छा रहता है।"

अश्विन, अक्षर को नजरअंदाज करने के फैसले से नाखुश दिखे। उन्होंने कहा, "मैं 100 प्रतिशत सहमत हूं कि आपको बाएं हाथ के बल्लेबाजों के खिलाफ वॉशिंगटन सुंदर का इस्तेमाल करना होता है और इसी कारण आप उन्हें टीम में रखना चाहते हैं। मैं इन सभी बातों से सहमत हूं। हालांकि, अक्षर पटेल टी20 क्रिकेट में आपके सबसे अहम खिलाड़ी रहे हैं। अक्षर ने जो टीम के लिए किया है, उसको भूलना नहीं चाहिए।"

अश्विन ने अक्षर पटेल के टी20 विश्व कप 2024 के फाइनल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ किए गए दमदार प्रदर्शन का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, "पिछले वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के खिलाफ जब टीम इंडिया लक्ष्य का पीछा कर रही थी, तो उन मुश्किल हालात में अक्षर पटेल बल्लेबाजी करने आए थे। उन्होंने विराट कोहली के साथ साझेदारी करते हुए भारत को 170 रनों के पार पहुंचाया था। मैं मानता हूं कि कोहली का अनुभव मौजूद था, लेकिन अक्षर का योगदान भी अहम रहा था। अगर भारतीय टीम के पास कुछ विकेट हाथ में होते और बीच के ओवरों में स्थिरता होती, तो टीम लक्ष्य को चेज कर सकती थी।"

अश्विन ने भारतीय टीम के बैटिंग ऑर्डर के क्रम पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा, "रिंकू सिंह नंबर 8 पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। आपके पास आठ बल्लेबाज हैं और फिर भी रिंकू इस पोजीशन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। रिंकू को आप इस पोजीशन पर बल्लेबाजी करने के लिए नहीं भेज सकते हैं। साउथ अफ्रीका ने टीम इंडिया को पाठ पढ़ाया है कि आप अधूरी तैयारी के साथ मैदान पर मत आइए।"
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top