जम्मू-कश्मीर के पुंछ में नशे के सौदागरों पर शिकंजा, पुलिस को देख भागे, लेकिन दो तस्कर हेरोइन के साथ दबोचे गए

जम्मू-कश्मीर में नशीले पदार्थों की तस्करी में दो गिरफ्तार


जम्मू, 23 फरवरी। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने सोमवार को सुरनकोट क्षेत्र में चेकिंग के दौरान नशीले पदार्थों की तस्करी में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधिकारी के अनुसार, थाना सुरनकोट की टीम नियमित नाका चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान अलग-अलग स्थानों पर संदिग्ध गतिविधि के आधार पर दो व्यक्तियों को रोका गया। इस दौरान उन्होंने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

तलाशी लेने पर दोनों के पास से हेरोइन बरामद हुआ। दोनों के पास से लगभग 18 ग्राम प्रतिबंधित नशीला पदार्थ जब्त किया गया। कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद बरामद मादक पदार्थ को मौके पर ही जब्त कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शाहरुख खान निवासी बुफलियाज, सुरनकोट के रूप में हुई है। उसके कब्जे से करीब 9.12 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। इस मामले में पुलिस स्टेशन सुरनकोट में एनडीपीएस एक्ट की धारा के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

दूसरे आरोपी की पहचान आबिद रशीद निवासी पोशवाल मोहल्ला समोटे, तहसील सुरनकोट के रूप में हुई है। उसके पास से 8.84 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। इस मामले में भी थाना सुरनकोट में एनडीपीएस एक्ट की धारा के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि बरामद नशे के स्रोत और इसके सप्लाई नेटवर्क का पता लगाने के लिए गहन पूछताछ की जा रही है। साथ ही इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की पहचान भी की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिला पुलिस पुंछ ने कहा है कि क्षेत्र में नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी हालत में ड्रग तस्करों को छोड़ा नहीं जाएगा। पुलिस दोनों तस्करों से पूछताछ कर रही है कि ये लोग कहां से ड्रग लाते थे और कहां ले जाते थे। इसके बाद इनके गिरोह के सभी सदस्यों को गिरफ्तार किया जाएगा।

पुलिस ने आम जनता से भी अपील की है कि वे नशे से जुड़ी किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समाज को इस खतरे से बचाया जा सके।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top