'जुग-जुग जीए हमारे प्रधानमंत्री!' नमो भारत रैपिड रेल ने आसान की राह, यात्री बोले- ये है विकास की उड़ान

'जुग-जुग जीए हमारे प्रधानमंत्री,' नमो भारत रैपिड रेल में सफर कर यात्रियों ने जताई खुशी


नई दिल्ली, 23 फरवरी। नमो भारत रैपिड रेल की बदौलत दिल्ली से मेरठ जाने वाले सभी यात्रियों के लिए राह आसान हो गई है।

2 फरवरी को पीएम मोदी ने सराय काले खां से मेरठ जाने वाली नमो भारत रैपिड रेल की शुरुआत की, जो महज 55 मिनट में दिल्ली और मेरठ का सफर पूरा करती है। नमो भारत रैपिड रेल की सुविधा से यात्रियों की यात्रा सुलभ हो गई है और यात्री पीएम मोदी और सरकार की खूब तारीफ कर रहे हैं।

सोमवार सुबह पहली बार मेरठ से दिल्ली पहुंचे यात्रियों ने बताया कि सफर का अनुभव बहुत अच्छा रहा। यात्रियों का कहना है कि आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो विकास कर रहे हैं उसकी चर्चा हर जगह हो रही है। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जुग जुग जीए। जहां पहले मेरठ से दिल्ली आने में 3 घंटे का समय लग जाता था, वहीं अब 50 से 55 मिनट में दिल्ली पहुंच जा रहे हैं।

नमो भारत रैपिड रेल में यात्रा कर आए यात्री ने आईएएनएस से खास बातचीत में कहा कि यात्रा का अनुभव शानदार रहा और मेरठ से दिल्ली आने में मात्र 45 मिनट का समय लगा। सरकार ने बहुत अच्छा काम किया है। वहीं दूसरे शशि चंद्र मंगल नाम के यात्री ने बताया कि वे अभी दुबई घूमकर आए हैं और जो सुविधाएं अब विदेश में मिल रही हैं, वो धीरे-धीरे हमारे देश में भी मिल रही हैं और यह हमारे लिए गर्व की बात है कि हमारा देश अब बदल रहा है।

अन्य यात्री खालिद खान ने भी दिल्ली से मेरठ जाने वाली नमो भारत रैपिड रेल की यात्रा की और उनके लिए भी अनुभव बहुत सुखद रहा। उन्होंने कहा, "पहले दिल्ली से मेरठ आने में 2 घंटे लगते थे, लेकिन अब 55 मिनट में दिल्ली पहुंच जाते हैं। समय की बचत हो रही है और हमारा देश भी तरक्की की राह पर है। नमो भारत रैपिड रेल की शुरुआत से दिल्ली और मेरठ में व्यापार करना भी आसान होगा।"

नमो भारत रैपिड रेल के उद्घाटन से यात्रियों के चेहरे पर मुस्कान है क्योंकि इसने न सिर्फ यात्रा को सुलभ बनाने का काम किया है, बल्कि समय की भी बचत की है।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top