प्रतुल शाह देव का बड़ा ऐलान: बंगाल में ममता बनर्जी का यह आखिरी चुनाव, अब भाजपा सरकार का खिलेगा कमल

बंगाल में इस बार ममता बनर्जी का आखिरी चुनाव, बनेगी भाजपा की सरकार: प्रतुल शाह देव


रांची, 23 फरवरी। पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दलों की ओर से दावा किया जाने लगा है कि बंगाल में अगली सरकार वे बनाने जा रहे हैं। भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने दावा किया है कि बंगाल में परिवर्तन होने जा रहा है।

प्रतुल शाह देव ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि ममता बनर्जी इस विधानसभा चुनाव में साफ होने वाली हैं। यह उनके करियर का आखिरी चुनाव है। भाजपा की सरकार पश्चिम बंगाल में बनने जा रही है।

उन्होंने कहा, "ममता बनर्जी ने तो कब का कांग्रेस से किनारा कर लिया था। पिछले चुनावों में अगर आप देखें तो कांग्रेस ने अपना खाता नहीं खोला था। ममता बनर्जी को पता है कि 2 प्रतिशत वाली कांग्रेस अब उनके लिए फायदेमंद नहीं है, बल्कि नुकसान का सौदा है।

एआई समिट को लेकर कांग्रेस नेताओं के बयानों पर पलटवार करते हुए प्रतुल शाह देव ने कहा कि कांग्रेस तो पहले से ही नंगी रही थी, भाजपा का विरोध करते-करते देश का विरोध करने लगी है। अभी कांग्रेस के नेता इस प्रोटेस्ट को सही ठहरा रहे हैं। कांग्रेस को पता होना चाहिए कि उनकी इन करतूतों की वजह से देश की जनता ने उन्हें तीन बार लोकसभा चुनाव में नकार दिया है।

प्रतुल शाह देव ने कहा कि जेएनयू में कौन गुंडागर्दी करता है, यह किसी से छिपा नहीं है। वह कभी वामपंथियों का गढ़ था। एबीवीपी ने वहां पर छात्रों की विचारधारा को बदलने का काम किया है। एबीवीपी के छात्रों से उन्हें टक्कर मिलती है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से एबीवीपी के छात्रों पर हमला किया गया, दिल्ली पुलिस पूरे मामले में कार्रवाई करेगी।

तमिलनाडु के उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन द्वारा पीएम मोदी पर दिए गए बयान पर प्रतुल शाह देव ने कहा कि जूनियर स्टालिन को शर्म आनी चाहिए। पहले सनातनियों की तुलना कोविड जैसी बीमारी से की। पीएम मोदी पर अभ्रद टिप्पणी करना ठीक नहीं है। कांग्रेस ने पहले बिहार विधानसभा चुनाव में पीएम मोदी के खिलाफ अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया था।

एआई समिट में यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर प्रतुल शाह देव ने कहा कि कांग्रेस की हताशा-निराशा इस लेवल तक आ गई है कि वे अब पीएम मोदी का विरोध करते-करते देश का विरोध करने लगे हैं। एआई समिट में यूथ कांग्रेस के शर्टलेस प्रदर्शन को पीएम मोदी ने सही कहा है कि ये देशविरोधी लोग हैं।
 

Similar threads

Trending Content

Forum statistics

Threads
9,655
Messages
9,692
Members
19
Latest member
Jessantict5434
Back
Top