बंगाल की राजनीति का चमकता सितारा अस्त! मुकुल रॉय के निधन पर अभिषेक बोले- एक युग का अंत

मुकुल रॉय के निधन पर अभिषेक बनर्जी ने जताया दुख, कहा-बंगाल के राजनीतिक इतिहास के एक युग का अंत


कोलकाता, 23 फरवरी। पश्चिम बंगाल के पूर्व रेल मंत्री मुकुल रॉय के निधन पर पश्चिम बंगाल सहित अन्य राज्यों के नेताओं ने दुख जताया है।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे और तृणमूल युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अभिषेक बनर्जी ने मुकुल रॉय के निधन पर शोक जताया है। अभिषेक ने एक्स पर लिखा, "मुकुल रॉय के निधन से बंगाल के राजनीतिक इतिहास के एक युग का अंत हो गया है। वे बहुत अनुभवी नेता थे। उनके योगदान ने राज्य की सार्वजनिक और राजनीतिक यात्रा में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस के संस्थापक स्तंभ के रूप में उन्होंने शुरुआती सालों में संगठन को बढ़ाने और मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई थी। सार्वजनिक जीवन के प्रति उनके समर्पण को हमेशा याद किया जाएगा। मैं उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।"

भाजपा नेता सुधानिधि बंद्योपाध्याय ने एक्स पोस्ट पर लिखा, "मुकुल रॉय का कल रात निधन हो गया। वह एक ऐसे राजनेता थे, जिन्होंने बंगाल में टीएमसी और भाजपा दोनों के लिए बहुत बड़ा योगदान दिया। 2018 से 2020 तक बंगाल में भाजपा के सबसे अच्छे दिन थे और मुकुल रॉय यहां पार्टी की जबरदस्त बढ़त के पीछे पूरी तरह से थे। उनकी दिवंगत आत्मा के लिए प्रार्थना। ओम शांति।"

मुकुल रॉय तृणमूल कांग्रेस के महासचिव और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के सबसे करीबी विश्वासपात्र थे। 1990 के दशक में ममता बनर्जी ने कांग्रेस से अलग होने के बाद जिस तृणमूल कांग्रेस की स्थापना की थी। उसे बनाने के लिए भारतीय चुनाव आयोग से संपर्क करने वाले पहले नौ नेताओं में मुकुल रॉय भी शामिल थे। पश्चिम बंगाल के कई राज्य कांग्रेस नेताओं ने उनका समर्थन किया था।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top