वैश्विक अस्थिरता का दिखा असर, सोना-चांदी ने छुआ नया रिकॉर्ड; निवेश के लिए बने सुरक्षित ठिकाने

वैश्विक अस्थिरता में इजाफे से सोने की चमक बढ़ी, चांदी भी 2.60 लाख रुपए के पार


मुंबई, 23 फरवरी। वैश्विक अस्थिरता बढ़ने और अमेरिकी टैरिफ पर आए अपडेट के चलते सोने और चांदी की कीमतों में सोमवार को बड़ी तेजी देखने को मिली।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सुबह 10:30 बजे तक सोना का 2 अप्रैल 2026 का कॉन्ट्रैक्ट 1.74 प्रतिशत या 2,724 रुपए की तेजी के साथ 1,59,504 रुपए था। अब के कारोबार में सोने ने 1,60,600 रुपए का उच्चतम स्तर छुआ है।

दूसरी तरफ चांदी में भी खरीदारी देखी जा रही है। चांदी के 05 मार्च 2026 के कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 12,531 रुपए या 4.95 प्रतिशत बढ़कर 2,65,475 रुपए थी। अब के कारोबार में चांदी ने 2,68,875 रुपए का उच्चतम स्तर छुआ है।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखी जा रही है। कॉमेक्स पर सोना 1.89 प्रतिशत बढ़कर 5,176 डॉलर प्रति औंस और चांदी 5.68 प्रतिशत बढ़कर 87.029 डॉलर प्रति औंस पर थी।

सोने और चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी की वजह अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट द्वारा टैरिफ को हटाने को माना जा रहा है।

बीते शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने 6-3 के बहुमत से फैसला सुनाते हुए कहा था कि ट्रंप ने अंतरराष्ट्रीय आपातकालीन आर्थिक शक्ति अधिनियम, 1977 के तहत बिना कांग्रेस की अनुमति दिए व्यापक टैरिफ लगाए हैं, जो कि संविधान के खिलाफ है। टैरिफ लगाने का अधिकार केवल अमेरिकी कांग्रेस के पास है, राष्ट्रपति के पास नहीं। इस कारण टैरिफ को रद्द किया जा रहा है।

दूसरी तरफ ट्रंप ने सेक्शन 122 के विशेषाधिकार का उपयोग करते हुए दुनिया के सभी देशों से अमेरिका में आयात होने वाले उत्पादों पर 10 प्रतिशत का शुल्क लगा दिया था, जिससे बाजार में अस्थिरता बढ़ गई है।

इसके अतिरिक्त, अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ने के कारण भी वैश्विक अस्थिरता में इजाफा हुआ और इसका असर कच्चे तेल की कीमतों पर भी देखा जा रहा है।
 

Similar threads

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
9,589
Messages
9,626
Members
19
Latest member
Jessantict5434
Back
Top