इजरायल दौरे से पहले PM मोदी का बड़ा बयान: 'भारत-इजरायल की अटूट मित्रता, यात्रा की चर्चाओं को लेकर उत्सुक'

भारत की इजरायल के साथ अटूट मित्रता, यात्रा के दौराम बातचीत के लिए उत्सुक हूं : पीएम मोदी


नई दिल्ली, 22 फरवरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इजरायल जाने वाले हैं। अपनी इस यात्रा से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत, इजरायल के साथ अटूट मित्रता को बहुत महत्व देता है। उन्होंने यह भी कहा कि मैं इस यात्रा के दौरान होने वाली चर्चाओं को लेकर उत्सुक हूं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इजरायल के प्रधानमंत्री द्वारा किए गए पोस्ट का जवाब देते हुए लिखा कि मेरे मित्र, प्रधानमंत्री नेतन्याहू, भारत और इजरायल के बीच की दोस्ती और हमारे द्विपक्षीय संबंधों की विविधता पर मैं आपसे पूरी तरह सहमत हूं। भारत इजरायल के साथ अटूट मित्रता को बहुत महत्व देता है, जो विश्वास, नवाचार और शांति एवं प्रगति के प्रति साझा प्रतिबद्धता पर आधारित है।

पीएम मोदी ने आगे लिखा कि अपनी आगामी इजरायल यात्रा के दौरान आपसे होने वाली चर्चाओं के लिए मैं उत्सुक हूं।

वहीं इससे पहले इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक्स पर अपना एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा था कि आज सुबह कैबिनेट बैठक के दौरान मैंने अपने प्रिय मित्र, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आगामी बुधवार को होने वाली ऐतिहासिक इजरायल यात्रा के बारे में बात की।

उन्होंने आगे लिखा कि इजरायल और भारत के बीच का संबंध दो वैश्विक नेताओं का एक सशक्त गठबंधन है। हम नवाचार, सुरक्षा और साझा रणनीतिक दृष्टिकोण में भागीदार हैं। साथ मिलकर, हम स्थिरता और प्रगति के लिए प्रतिबद्ध राष्ट्रों का एक गठबंधन बना रहे हैं। एआई से लेकर क्षेत्रीय सहयोग तक, हमारी साझेदारी लगातार नई ऊंचाइयों को छू रही है। यरूशलम में आपसे मिलने की प्रतीक्षा रहेगी, प्रधानमंत्री मोदी!

भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय आधिकारिक दौरे के लिए 25 फरवरी को इजरायल पहुंचेंगे, जो 2017 की उनकी ऐतिहासिक यात्रा के बाद देश की उनकी दूसरी यात्रा होगी।

प्रधानमंत्री मोदी की यह विदेश यात्रा 2017 की ऐतिहासिक यात्रा के लगभग नौ साल बाद हो रही है, जो किसी भी भारतीय प्रधानमंत्री द्वारा इजरायल की पहली यात्रा थी और जिसने रक्षा, कृषि, जल प्रबंधन और नवाचार के क्षेत्रों में संबंधों को मजबूत किया था।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top