"विपक्ष राजनीतिक भेड़िया बन चुका, यूपी को लूटने की पुरानी परंपरा क्यों नहीं छोड़ रहे?" अजय आलोक गरजे

विपक्ष राजनीतिक भेड़िया बन चुकी है, लूट की परंपरा से बाहर नहीं निकल पा रही : भाजपा प्रवक्ता अजय आलोक


नई दिल्ली, 22 फरवरी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय आलोक ने रविवार को उत्तर प्रदेश की पूर्व सरकारों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने विपक्षी पार्टियों पर यूपी को वर्षों तक लूटने का गंभीर आरोप लगाया।

भाजपा प्रवक्ता अजय आलोक ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी (सपा), बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और कांग्रेस ने मिलकर 27 साल तक उत्तर प्रदेश को देश के सबसे पिछड़े राज्यों में तीसरे स्थान पर धकेल दिया। इन दलों ने न केवल यूपी को लूटा, बल्कि पूरे देश की छवि खराब करने का काम किया।

अजय आलोक ने कहा, "ये तथ्य सभी के सामने हैं। 27 साल तक इन दलों की सरकार रही और उत्तर प्रदेश विकास के मामले में नीचे से तीसरा प्रदेश बन गया। देश का जो बुरा हाल किया गया, वो अलग बात है। लेकिन पिछले आठ सालों में यूपी में हमारी सरकार है और केंद्र में भी हमारी सरकार है। इस दौरान उत्तर प्रदेश टॉप तीन राज्यों में शामिल हो गया है। निवेश, इंफ्रास्ट्रक्चर, कानून-व्यवस्था और रोजगार के मामले में यूपी अब तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसी तरह देश भी दुनिया की शीर्ष 4 अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हो गया है। यह सब कैसे हो पा रहा है? क्योंकि हम विकास पर फोकस कर रहे हैं, लूट पर नहीं।"

उन्होंने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा, "विपक्ष ने लूट की जो परंपरा शुरू की थी, उससे वे अब बाहर नहीं निकल पा रहे। वे राजनीतिक भेड़िए बन चुके हैं। जनता अब उनकी असलियत समझ चुकी है।"

एआई इंडिया इम्पैक्ट समिट में यूथ कांग्रेस के शर्टलेस प्रदर्शन पर अजय आलोक ने कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा, "कांग्रेस पार्टी पूरी तरह नंगी हो चुकी है। यही बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कही थी। पूरा देश जानता है कि कांग्रेस की राजनीति अब नंगी हो गई है। ऐसे में उन्हें कपड़े उतारने की क्या जरूरत थी? यह उनकी हताशा और राजनीतिक दिवालियापन का प्रमाण है।"

उन्होंने व्यंग्यात्मक अंदाज में कहा, "हमारे घरों में अक्सर देखा जाता है कि जब बच्चा पैदा होता है या शादी होती है, तो किन्नर आ जाते हैं। अगर उन्हें पैसा न दिया जाए या उनकी बात न मानी जाए, तो वे कपड़े उठाने लगते हैं। अब कांग्रेस पार्टी भी उसी स्तर पर पहुंच गई है। उनकी राजनीति अब सिर्फ नकारात्मकता और प्रदर्शन पर टिकी है, विकास पर नहीं।"

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ दर्ज एफआईआर पर बोलते हुए अजय आलोक ने कहा, "यह पूरी तरह न्यायिक प्रक्रिया का हिस्सा है। कोर्ट ने आदेश दिया है, जिसके बाद एफआईआर दर्ज हुई है। अब पुलिस जांच करेगी और कानून के अनुसार कार्रवाई होगी। इसमें किसी को राजनीतिक रंग देने की जरूरत नहीं है।"
 
अजय आलोक जी ने बिल्कुल सही कहा। 2017 से पहले यूपी की क्या हालत थी, सब जानते हैं। आज कम से कम गुंडागर्दी तो कम हुई है और इन्वेस्टमेंट आ रहा है। विपक्ष को विकास पच नहीं रहा है।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top