वैभव सूर्यवंशी ने राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया बिहार का मान, मृत्युंजय तिवारी बोले- 'यह सम्मान के हकदार हैं'

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी सम्मान के हकदार हैं: मृत्युंजय तिवारी


पटना, 22 फरवरी। क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को बिहार सरकार द्वारा रविवार को सम्मानित किए जाने पर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि वैभव सूर्यवंशी ने जिस तरह से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्रिकेट जगत में बिहार का नाम ऊंचा किया है, वह निश्चित रूप से सम्मान के हकदार हैं।

सीएम नीतीश कुमार ने क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को सम्मानित किया। साथ ही उन्होंने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वैभव सूर्यवंशी भविष्य में भारतीय टीम के लिए नया कीर्तिमान रचें और देश का नाम रोशन करें।

राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि वैभव बिहार से खेलते हैं। उन्हें हम अपनी ओर से बधाई देते हैं।

टी-20 विश्व कप के सुपर-8 में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जा रहे मुकाबले को लेकर मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि टीम इंडिया टी-20 विश्व कप में बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रही है। भारत इस बार टी-20 विश्व कप चैंपियन बनेगा, यह उनके खेल से साफ झलक रहा है। पूरी टीम एकजुट होकर जीत के लिए खेल रही है। बिहार से आने वाले विस्फोटक बल्लेबाज ईशान किशन वर्तमान में बहुत अच्छी लय में हैं।

इसके अलावा शिवम दुबे भी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। हमारे बल्लेबाजों के साथ-साथ गेंदबाज भी बेहतरीन कर रहे हैं। मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं कि भारतीय टीम टी-20 विश्व कप जीतकर विश्व चैंपियन बनेगी।

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को सम्मान मिलने पर मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा कि मुझे यकीन है कि जिस तरह वैभव ने क्रिकेट में अपना टैलेंट दिखाया है और जिस तरह बिहार का इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलप किया जा रहा है, मुझे यकीन है कि बिहार से भी उसी तरह टैलेंटेड बच्चे निकलेंगे और दूसरे खेलों में भी बिहार का नाम रोशन करेंगे।

उन्होंने कहा कि वैभव ने जिस तरह से परफॉर्म किया है, यह बिहार के सभी लोगों के लिए गर्व की बात है। उन्होंने इतनी कम उम्र में इतना अच्छा परफॉर्म किया है।

डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार के वैभव का सम्मान किया गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप में अभूतपूर्व प्रदर्शन के लिए वैभव सूर्यवंशी को 50 लाख रुपए का इनाम देकर सम्मानित किया। बिहार के लाल और भारतीय क्रिकेट टीम के उज्ज्वल भविष्य वैभव सूर्यवंशी नित्य नये आयाम स्थापित करें, पूरे बिहार की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,712
Messages
16,749
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top