इंग्लैंड का श्रीलंका पर जबरदस्त प्रहार! लगातार 12वीं टी20 जीत दर्ज कर रचा इतिहास, वर्ल्ड कप में दिखाया दबदबा

इंग्लैंड का नया कारनामा, श्रीलंका के खिलाफ लगातार 12वां टी20 मैच जीता


पल्लेकेले, 22 फरवरी। इंग्लैंड ने श्रीलंका के खिलाफ रविवार को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मैच में 51 रन से जीत दर्ज की। यह टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में श्रीलंका के खिलाफ इंग्लैंड की लगातार 12वीं जीत रही।

श्रीलंकाई टीम ने 20 मई 2014 को पिछली बार इंग्लैंड के खिलाफ टी20 मैच जीता था, जिसके बाद से इंग्लैंड ने श्रीलंका को लगातार 12 टी20 मुकाबलों में मात दी है। इस बीच इंग्लैंड ने दो बार 8-8 विकेट से भी मैच अपने नाम किया है।

पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट खोकर 146 रन बनाए। इसके जवाब में श्रीलंकाई टीम 16.4 ओवरों में महज 95 रन पर सिमट गई। इस मुकाबले के दौरान इंग्लैंड के स्पिनर्स ने 7 विकेट हासिल किए, जो टी20 वर्ल्ड कप मैच में उनके सबसे ज्यादा विकेट हैं।

रविवार को पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी इंग्लिश टीम ने 9 विकेट खोकर 146 रन बनाए। इस टीम के लिए फिलिप साल्ट ने 40 गेंदों में 2 छक्कों और 6 चौकों के साथ 62 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 6 खिलाड़ियों के साथ साझेदारी की। उनके अलावा, विल जैक्स ने 21 रन का योगदान टीम के खाते में दिया।

विपक्षी खेमे से डुनिथ वेललेज ने सर्वाधिक 3 विकेट निकाले, जबकि दिलशान मदुशंका और महीश तिक्षाणा ने 2-2 विकेट अपने नाम किए। एक विकेट दुष्मंथा चमीरा ने प्राप्त किया।

इसके जवाब में श्रीलंकाई टीम 16.4 ओवरों में महज 95 रन पर सिमट गई। श्रीलंका की तरफ से कप्तान दासुन शनाका ने 24 गेंदों में 3 बाउंड्री के साथ 30 रन बनाए, जबकि कामिंदु मेंडिस ने 13 रन का योगदान टीम के खाते में दिया।

इंग्लैंड की तरफ से विल जैक्स ने 3 विकेट हासिल किए। जोफ्रा आर्चर-लियाम डॉसन और आदिल राशिद ने 2-2 विकेट निकाले। एक विकेट जेमी ओवटरन ने अपने नाम किया।
 

Similar threads

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
9,468
Messages
9,503
Members
19
Latest member
Jessantict5434
Back
Top