सपा नेता माता प्रसाद पांडे का हमला: "योगीराज में यूपी आज जितना बदनाम है, पहले कभी नहीं था ऐसा"

यूपी आज जितना बदनाम, उतना कभी नहीं था: माता प्रसाद पांडे


लखनऊ, 22 फरवरी। उत्तर प्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष और समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक माता प्रसाद पांडे ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इस सरकार में उत्तर प्रदेश इतना बदनाम हुआ है, जितना पहले कभी नहीं हुआ था।

लखनऊ में मीडिया से बातचीत के दौरान माता प्रसाद पांडे ने कहा कि उत्तर प्रदेश आज जितना बदनाम है, उतना पहले कभी नहीं था। योगी आदित्यनाथ की सरकार में एनकाउंटर की वजह से, सीधे-सादे लोगों पर झूठे केस दर्ज करके, शंकराचार्य जैसे महापुरुषों पर केस करके उत्तर प्रदेश आज बदनाम हो गया है।

उन्होंने सपा के कार्यकाल को याद करते हुए कहा कि जब प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार थी, तो उस दौरान उत्तर प्रदेश बदनाम नहीं था। उस समय बहुत काम हुआ। सड़कें बनीं, कोर्ट बने, मेट्रो बनी, एक्सप्रेसवे बने। समाजवादी पार्टी ने यह सब कम बजट में किया था। वर्तमान सरकार कागज पर बजट के लिए लाखों-करोड़ों रुपए आवंटित करती है, लेकिन वे कभी खर्च नहीं होते।

माता प्रसाद पांडे ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि रामभद्राचार्य पर 420 का मुकदमा था, वो वापस लिया था। हमारी सरकार ने उन्हें जेल जाने से बचाया था। रामभद्राचार्य की किसी बात पर ध्यान नहीं देना चाहिए, क्योंकि वे सरकार समर्थित साधु हैं।

बताते चलें कि शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के मामले में सपा के मुखिया अखिलेश यादव ने भी सरकार को घेरने का प्रयास किया है।

उन्होंने कहा कि अब यह सरकार शंकराचार्य को अपमानित करने के लिए 20 साल पुरानी घटना ढूंढ कर लाई। अगर यह शिकायतकर्ता रामभद्राचार्य का शिष्य है तो मुझसे गलती हुई है कि मैंने कभी रामभद्राचार्य पर जो मुकदमा था, वह वापस लिया था, मुझे उन्हें जेल भेज देना चाहिए था। विचारों को लेकर झगड़े हो जाते हैं, लेकिन आप इस स्तर तक चले जाएंगे कि आप ऐसे आरोप लगवाएंगे। इसलिए मैं कह रहा हूं कि यह सरकार अब बचने वाली नहीं है।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top