सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका! NIH में असिस्टेंट सहित कई पदों पर भर्ती, 23 मार्च तक आवेदन का अंतिम मौका

एनआईएच में असिस्टेंट सहित कई पदों पर निकली वैकेंसी, 23 मार्च तक आवेदन का मौका


नई दिल्ली, 22 फरवरी। सरकारी नौकरी की इच्छा रखने वालों के लिए एक बेहतरीन मौका सामने आया है। आयुष मंत्रालय के अंतर्गत राष्ट्रीय होम्योपैथी संस्थान (एनआईएच) ने 6 पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है, जिसके लिए ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया 9 फरवरी से शुरू हो चुकी है। अप्लाई करने की अंतिम तिथि 23 मार्च निर्धारित की गई है।

जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आवेदन करने की सोच रहे हैं, वे तय समय सीमा के भीतर अप्लाई कर सकते हैं। आयुष मंत्रालय ने जिन पदों के लिए आवेदन मांगे हैं, उनमें ज्वाइंट डायरेक्टर (एडमिन), अकाउंट्स ऑफिसर, स्टोर ऑफिसर/मेंटेनेंस ऑफिसर/होटल सुपरवाइजर और ऑफिस सुपरीटेंडेंट का एक-एक और असिस्टेंट के 2 पद शामिल हैं।

उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 56 साल निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 23 मार्च 2026 के आधार पर की जाएगी। मंत्रालय की ओर से जारी पदों के लिए आयोजित परीक्षा के बाद चयनित उम्मीदवारों की सैलरी 35,400 से 209,200 रुपए प्रति महीने होगी।

अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से संबंधित पद अनुसार ग्रेजुएशन/एमबीए/एचआरडी में पीजी डिप्लोमा/फाइनेंस/लॉ की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा, अभ्यर्थी के पास अन्य निर्धारित पात्रता और तय सालों का कार्य करने का अनुभव भी होना चाहिए।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आयुष मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होम पेज पर जाने के बाद एनआईएच, कोलकाता में प्रतिनियुक्ति पर विभिन्न पदों को भरने के लिए आवेदन पत्र (विज्ञापन संख्या 02/2025) लिंक पर क्लिक करें।

इसके बाद फॉर्म पीडीएफ फॉर्म में आपके स्क्रीन पर खुल जाएगा। फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स की कॉपी, फोटो और सिग्नेचर को अटैच करें। फिर निदेशक, राष्ट्रीय होम्योपैथी संस्थान, ब्लॉक-जीई, सेक्टर-III, साल्ट लेक, कोलकाता-700 106 पते पर पोस्ट कर दें।
 

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
9,435
Messages
9,470
Members
19
Latest member
Jessantict5434
Back
Top