बीरभूम में तृणमूल नेता के होटल पर पुलिस का छापा, भारी मात्रा में कच्चे बम बरामद, मुख्य आरोपी नेता फरार

बीरभूम में तृणमूल नेता के होटल में पुलिस की छापेमारी, कच्चे बम बरामद


कोलकाता, 22 फरवरी। पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के बोलपुर इलाके में तृणमूल कांग्रेस के नेता के होटल से बड़ी संख्या में कच्चे बम बरामद किए गए। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

दो थाने की पुलिस टीम ने बोलपुर में तृणमूल कांग्रेस नेता बाबू दास के होटल पर छापेमारी की। बाबू दास, बोलपुर नगरपालिका के वार्ड नंबर 1 की पार्षद और तृणमूल कांग्रेस नेता संगिता दास के पति हैं।

छापे के दौरान मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। हालांकि, मुख्य आरोपी बाबू दास फिलहाल फरार है। इस मामले में तृणमूल कांग्रेस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

सूत्रों के मुताबिक, बाबू दास का होटल बोलपुर के प्रांतिक रेलवे स्टेशन के पास स्थित है। आरोप है कि होटल परिसर के अंदर कच्चे बम तैयार किए जा रहे थे।

पुख्ता सूचना मिलने के बाद बोलपुर के एसडीपीओ रिकी अग्रवाल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और छापेमारी की।

होटल से सात लोगों को हिरासत में लिया गया है और उनसे कच्चे बम बरामद होने के मामले में पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की आगे जांच जारी है ताकि उनकी भूमिका और अन्य जुड़े लोगों की पहचान की जा सके।

पुलिस सूत्रों ने यह भी बताया कि पहले भी होटल में अवैध गतिविधियों के आरोप लग चुके हैं, जिनमें देह व्यापार का धंधा चलाने की शिकायतें शामिल हैं।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, “हमने छापेमारी की और पाया कि परिसर में कच्चे बम रखे गए थे। पूरे इलाके को घेर लिया गया है। मामला दर्ज कर लिया गया है। हम यह पता लगा रहे हैं कि इस घटना में कौन-कौन शामिल है।”

इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रदेश भाजपा प्रवक्ता जगन्नाथ चटर्जी ने कहा, “मुझे जानकारी मिली है कि तृणमूल कांग्रेस नेता उस होटल से पार्टी का दफ्तर भी चलाते थे। स्थानीय लोगों से उगाही करने की भी शिकायतें हैं।”
 

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
9,429
Messages
9,464
Members
19
Latest member
Jessantict5434
Back
Top