अरबपति अदाणी की आस्था! बाबा बैद्यनाथ धाम में किया जलाभिषेक, देश की सुख-समृद्धि और शांति का वरदान मांगा

गौतम अदाणी ने बाबा बैद्यनाथ धाम में किया जलाभिषेक, देश की सुख-समृद्धि की कामना


देवघर, 22 फरवरी। अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी रविवार को आध्यात्मिक यात्रा पर झारखंड पहुंचे। उन्होंने देवघर स्थित विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम में भगवान शिव के दर्शन किए और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।

मंदिर पहुंचने पर तीर्थ पुरोहितों ने उनका पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। इसके बाद वे सीधे गर्भगृह में गए, जहां उन्होंने बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक किया। पूजा वैदिक रीति-रिवाज और मंत्रोच्चार के बीच संपन्न कराई गई। दर्शन के उपरांत अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी ने मंदिर परिसर में कुछ समय ध्यान और प्रार्थना में भी व्यतीत किया।

बाद में मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि लंबे समय से उनकी इच्छा थी कि वे बाबाधाम आकर दर्शन करें। उन्होंने कहा कि बाबा बैद्यनाथ के चरणों में माथा टेककर उन्हें मन की शांति प्राप्त हुई है।

उन्होंने भगवान से प्रार्थना की कि झारखंड सहित पूरे देश पर सुख, शांति और समृद्धि का आशीर्वाद बना रहे। मंदिर प्रबंधन के अनुसार, श्रद्धालुओं के बीच गौतम अदाणी ने सामान्य दर्शन-पूजन की परंपरा का पालन किया।

उल्लेखनीय है कि बाबा बैद्यनाथ धाम देश के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक माना जाता है, जहां प्रतिवर्ष देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं।

बाबा बैद्यनाथ धाम में पूजा-अर्चना के बाद गौतम अदाणी गोड्डा से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे से मिलने उनके आवास पर पहुंचे। इस मुलाकात की फोटो खुद निशिकांत दुबे ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट की।

उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा, ''अपने देवघर आवास पर अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी जी का स्वागत किया।''
 

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
9,348
Messages
9,383
Members
19
Latest member
Jessantict5434
Back
Top