Nifty-500 की Q3 में बंपर कमाई: 8 तिमाहियों में सबसे तेज बढ़ोतरी, बिक्री ने 11 तिमाही का रिकॉर्ड तोड़ा

निफ्टी-500 का तीसरी तिमाही में रिकॉर्ड प्रदर्शन, कमाई में दर्ज की पिछले 8 तिमाहियों की सबसे तेज वृद्धि


मुंबई, 22 फरवरी। रविवार को जारी एक नई रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय कंपनियों ने वित्त वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही में पिछले आठ तिमाहियों की तुलना में सबसे मजबूत कमाई दर्ज की है।

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज द्वारा संकलित आंकड़ों के अनुसार, वित्त वर्ष 2026 की तीसरी में निफ्टी-500 की कुल आय (एग्रीगेट अर्निंग्स) सालाना आधार पर 19 प्रतिशत बढ़ी।

यदि फाइनेंशियल स्टॉक्स को अलग कर दिया जाए, तो कमाई में वृद्धि 23 प्रतिशत रही। वहीं, अगर मेटल और ऑयल-गैस कंपनियों को भी हटा दिया जाए, तब भी कुल आय 15 प्रतिशत बढ़ी, जो अलग-अलग सेक्टरों में मजबूती को दर्शाता है।

बिक्री में भी तेज सुधार देखने को मिला। निफ्टी-500 कंपनियों की कुल बिक्री सालाना आधार पर 11 प्रतिशत बढ़ी, जो पिछले 11 तिमाहियों में सबसे अधिक वृद्धि है।

इस तिमाही के दौरान कुल बिक्री लगभग 36 लाख करोड़ रुपए रही। वहीं, ईबीआईटीडीए करीब 8 लाख करोड़ रुपए और शुद्ध मुनाफा यानी समायोजित कर-पश्चात लाभ (पैट) लगभग 4 लाख करोड़ रुपए रहा।

रिपोर्ट में कहा गया है कि कमाई में बढ़ोतरी के मामले में कमोडिटी सेक्टर सबसे आगे रहा। ऑयल और गैस क्षेत्र के मुनाफे में 38 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई, जबकि मेटल सेक्टर में 34 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (पीएसयू) ने 18 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की, जबकि एनबीएफसी लेंडिंग कंपनियों के मुनाफे में 19 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई।

ट्रैक्टर और यात्री वाहनों को छोड़कर ऑटोमोबाइल सेक्टर में मुनाफा 27 प्रतिशत बढ़ा। इसे त्योहारों की मांग और जीएसटी दरों में कटौती का समर्थन मिला।

कैपिटल गुड्स कंपनियों ने 24 प्रतिशत की आय वृद्धि दर्ज की, जिसे मजबूत ऑर्डर बुक और बिजली ट्रांसमिशन, रक्षा तथा नवीकरणीय ऊर्जा में सरकारी खर्च का सपोर्ट मिला।

सीमेंट सेक्टर ने भी कई कमजोर तिमाहियों के बाद जोरदार वापसी की और मुनाफे में 46 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की।

करीब 7-8 प्रतिशत की मांग में सुधार से प्रदर्शन को बल मिला। टेलीकॉम सेक्टर ने इस तिमाही में अपना मुनाफा दोगुने से अधिक बढ़ाकर 31 अरब रुपए कर लिया।

इस तिमाही में मिडकैप और स्मॉलकैप कंपनियों ने बेहतर प्रदर्शन किया। निफ्टी मिडकैप-150 कंपनियों की कमाई सालाना आधार पर 20 प्रतिशत बढ़ी, जबकि स्मॉलकैप-250 कंपनियों की कमाई 26 प्रतिशत बढ़ी। तुलनात्मक रूप से, निफ्टी-100 कंपनियों की आय में 18 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई।
 

Similar threads

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
9,400
Messages
9,435
Members
19
Latest member
Jessantict5434
Back
Top