पाकिस्तान के कराची में फिर दहला सिलेंडर ब्लास्ट, 15 साल के किशोर की मौत, 5 लोग झुलसे, 3 गंभीर

Pakistan's Karachi blast


इस्लामाबाद, 22 फरवरी। पाकिस्तान के सिंध प्रांत का कराची रविवार को फिर दुखद हादसे की वजह से चर्चा में है। यहां एक बहुमंजिला इमारत के 10वें फ्लोर पर सिलेंडर फटने से 15 साल के किशोर की मौत हो गई और 5 अन्य झुलस गए। स्थानीय मीडिया ने पुलिस अधिकारियों और बचाव दल के हवाले से ये जानकारी दी।

जियो न्यूज ने रेस्क्यू टीम और पुलिस अधिकारियों के हवाले से बताया कि रविवार को कराची के हैदरी के पास नॉर्थ नजीमाबाद में एक रिहायशी इमारत में गैस सिलेंडर फट गया। आग की चपेट में आए 15-16 साल के किशोर की मौत हो गई। इस दुखद हादसे में एक महिला और एक बच्चे समेत पांच लोग झुलस गए।

रेस्क्यू अधिकारियों ने बताया कि मलबे से बुरहान नाम के लड़के का शव मिला। डिप्टी कमिश्नर सेंट्रल ताहा सलीम ने मीडिया ब्रीफिंग में कहा कि इस घटना में पांच लोग झुलसे हैं, जिनमें से तीन की हालत गंभीर है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रमुख अंग्रेजी दैनिक डॉन के अनुसार, रेस्क्यू-1122 प्रवक्ता हसनुल हसीब खान ने बताया कि धमाका ब्लॉक-ई में बिस्मिल्लाह रेजीडेंसी के ऊपरी माले पर सहरी के समय हुआ। धमाके की आवाज मीलों दूर तक सुनी गई।

उन्होंने कहा कि दो फ्लैट आग की चपेट में आए। प्रवक्ता के मुताबिक, आग पर काबू पा लिया गया और टीम ने कूलिंग ऑपरेशन पूरा किया। इस बीच, ईधी फाउंडेशन (पाकिस्तान स्थित एक गैर-लाभकारी सामाजिक कल्याण संगठन) के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि झुलसे हुए लोगों में 70 साल का शख्स और चार साल की बच्ची भी शामिल है। उन्हें कराची स्थित सिविल हॉस्पिटल के बर्न्स सेंटर ले जाया गया।

पुलिस सर्जन डॉ. सुम्मैया सैयद ने डॉन को बताया किएक शख्स 95 फीसदी जबकि दूसरा 81 फीसदी झुलसा है। चार साल की बच्ची 31 फीसदी झुलसी है।

कराची में हाल के हफ्तों में आग और धमाके की कई बड़ी घटनाएं हुई हैं। इस हफ्ते की शुरुआत में सोल्जर बाजार नंबर 3 में एक तीन मंजिला इमारत में सिलेंडर धमाके धमाके में 16 लोगों की मौत हो गई थी। इसमें चार बच्चे और छह औरतें शामिल थीं। वहीं, इमारत का एक हिस्सा गिरने से 14 अन्य घायल हो गए थे।

द न्यूज के बताए गए आंकड़ों के मुताबिक, अकेले जनवरी में कराची में आग लगने की 225 घटनाएं हुईं, जिससे बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ, लोग झुलसे भी और कइयों की जान भी गई।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top