एआई समिट के दौरान दिल्ली में घुसे आतंकी, लाल किला-मंदिर निशाने पर, 'फ्री कश्मीर' पोस्टर; ISI मॉड्यूल का खुलासा

निशाने पर लाल किला और मंदिर, एआई समिट के बीच दिल्ली आए थे 4 संदिग्ध, आतंकी मॉड्यूल पर नया खुलासा


नई दिल्ली, 22 फरवरी। सुरक्षा एजेंसियों ने बड़े आईएसआई समर्थित आतंकी साजिश का भंडाफोड़ करते हुए पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु से अब तक आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने खुलासा किया कि चार संदिग्ध 'इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट' के बीच दिल्ली पहुंचे थे और उन्होंने 'फ्री कश्मीर' के पोस्टर लगाए। शहर के कई इलाकों में रेकी भी की थी।

सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार किए गए लोग बांग्लादेश स्थित आतंकी संगठनों से जुड़े हैं और उन्हें आईएसआई से फंडिंग मिल रही थी। ये सभी संदिग्ध सोशल मीडिया के जरिए एक-दूसरे के संपर्क में थे। शुरुआती जांच से पता चला है कि ये लोग भारत के अलग-अलग हिस्सों में हमलों की साजिश रच रहे थे। 8 में से चार लोगों का एक ग्रुप दिल्ली आया और एआई समिट के दौरान मेट्रो स्टेशन पर फ्री कश्मीर और दूसरे विवादित पोस्टर लगाए। इसके बाद वे वापस तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल चले गए।

संदिग्धों की गिरफ्तारियां तमिलनाडु के तिरुप्पुर जिले की एक गारमेंट फैक्ट्री और पश्चिम बंगाल से की गईं। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार लोगों में से एक बांग्लादेशी नागरिक है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मिजानुर रहमान, मोहम्मद शबात, उमर, मोहम्मद लितान, मोहम्मद शाहिद और मोहम्मद उज्जल के रूप में हुई है।

ये गिरफ्तारियां ऐसे समय में हुई हैं जब खुफिया एजेंसियों ने चेतावनी दी थी कि आईएसआई समर्थित लश्कर-ए-तैयबा देश में हमलों की श्रृंखला को अंजाम देने के लिए लोकल मॉड्यूल तैयार कर रहा है। एक अन्य अलर्ट में कहा गया था कि लश्कर-ए-तैयबा लाल किले के आसपास हमले की साजिश रच रहा है।

दिल्ली पुलिस के सूत्रों का दावा है कि आरोपी सोशल मीडिया पर पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठनों के समर्थन में सामग्री पोस्ट कर रहे थे। सभी गिरफ्तार लोगों ने अपनी पहचान छिपा रखी थी और गारमेंट फैक्ट्री में काम कर रहे थे। पुलिस के अनुसार, वे फर्जी आधार कार्ड का इस्तेमाल कर रहे थे। छापेमारी के दौरान पुलिस ने आठ मोबाइल फोन और 16 सिम कार्ड बरामद किए।

खुफिया एजेंसियों के एक अन्य अलर्ट में उत्तर भारत के मंदिरों को निशाना बनाने की साजिश का भी जिक्र है। दिल्ली पुलिस इन आरोपियों से इस साजिश के बारे में भी पूछताछ करेगी। पुलिस यह जानने की कोशिश करेगी कि उन्होंने किन-किन स्थानों की रेकी की थी।
 

Similar threads

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
9,324
Messages
9,359
Members
19
Latest member
Jessantict5434
Back
Top