दिल्ली के मजलिस पार्क में भीषण सिलेंडर धमाका, बचाव कार्य में जुटे 3 पुलिसकर्मियों समेत 14 लोग झुलसे

दिल्ली: मजलिस पार्क इलाके में सिलेंडर ब्लास्ट से तीन पुलिसकर्मी समेत 14 लोग घायल


नई दिल्ली 22 फरवरी। दिल्ली के मजलिस पार्क इलाके में रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया। गली नंबर छह में एक घर में लग गई, जिसके बाद सिलेंडर फट गया। हादसे में 14 लोग घायल हो गए।

सुबह नौ बजे आग की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिसकर्मी और फायरकर्मी पहुंचे। आग बुझाने के दौरान घर में रखे सिलेंडर में जोरदार धमाका हो गया। इस घटना में तीन पुलिसकर्मी और तीन फायरकर्मी के अलावा आठ और लोग बुरी तरह झुलस गए।

धमाके के बाद फॉरेंसिक टीम और क्राइम टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। आग पर 10:50 बजे काबू पा लिया गया। मौके पर पुलिस की टीम मौजूद है। आदर्श नगर थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

दिल्ली अग्निशमन सेवा के सहायक संभागीय अधिकारी अमन कुमार लखदा ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलने के बाद सबसे पहले पहुंचने वाले व्यक्ति ने जब घर के अंदर प्रवेश किया और पानी का पाइप बिछाना शुरू किया, तभी धमाका हुआ।

इस बीच कुछ लोग घर के अंदर रहे होंगे। उन्होंने आशंका जताई कि आग स्टोर रूम में लगी और फिर तेजी से विकराल रूप ले लिया। बाकी जांच का विषय है कि पहले ही एलपीजी लीकेज थी या नहीं थी।
 

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
9,320
Messages
9,355
Members
19
Latest member
Jessantict5434
Back
Top