जापान वेकेशन से माधुरी दीक्षित ने शेयर कीं दिल जीतने वाली तस्वीरें, डॉ. नेने संग केमिस्ट्री ने मचाई धूम

जापान वेकेशन से माधुरी दीक्षित ने शेयर कीं खूबसूरत तस्वीरें, डॉ. नेने संग दिखी शानदार केमिस्ट्री


मुंबई, 21 फरवरी। माधुरी दीक्षित बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक ऐसी दिग्गज अभिनेत्री और डांसर हैं, जिन्हें लोग 'धक-धक गर्ल' के नाम से जानते हैं। अभिनेत्री ने 70 से अधिक बॉलीवुड फिल्मों में मुख्य किरदार के तौर पर काम किया है, जो आज भी लोगों के जहन में जिंदा है।

अपनी शानदार अदाकारी, लाजवाब खूबसूरती और बेजोड़ डांस मूव्स से लाखों दिलों पर राज करने वाली माधुरी दीक्षित के फैंस देश से विदेशों तक फैले हुए हैं। 58 साल की माधुरी दीक्षित एक सोशल मीडिया सेंसेशन हैं, जिनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर 38 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

अभिनेत्री ने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पति डॉ. श्रीराम नेने संग जापान वेकेशन से कुछ खूबसूरत पलों की तस्वीरें शेयर कीं, जिस पर कुछ ही घंटे में हजारों लाइक्स और कमेंट्स आ चुके हैं।

एक्ट्रेस ने फोटो शेयर करते हुए पोस्ट कैप्शन में लिखा, "फूजी: परंपराओं, मंदिरों, बर्फ और समुराई से भरे एक सक्रिय ज्वालामुखी के शिखर से लिया गया दृश्य।" तस्वीरों में माधुरी पति संग काफी खुश नजर आ रही हैं। कपल पहाड़ की खूबसूरत वादियों में अलग-अलग पोज देते और छुट्टी को काफी इंज्वाई करते दिख रहे हैं।

पोस्ट में एक छोटा सा वीडियो भी शामिल है, जिसमें कपल ने जापान की पारंपरिक पोशाक को पहना हुआ है। वीडियो में डॉ. नेने ने हाथ में तलवार भी पकड़ रखी है। फैंस माधुरी और डॉ. नेने के हाथों में हाथ डाले बेहतरीन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं और लाइक्स के साथ भर-भर के कमेंट के माध्यम से अपना प्यार लुटा रहे हैं।

अभिनेत्री ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 1984 में राजश्री प्रोडक्शंस की पारिवारिक ड्रामा फिल्म 'अबोध' से की थी, जिसके बाद उन्होंने एक के बाद एक कई सुपरहिट फिल्मों में इंडस्ट्री के बड़े कथाकारों के साथ काम किया, जिनमें 'दिल तो पागल है', 'बेटा', 'दिल', 'साजन' और 'तेजाब' जैसी फिल्में शामिल हैं।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top