"पंचम दा से सीखा बहुत कुछ": हरिहरन ने बताया कैसे थे उनके मेंटर आर. डी. बर्मन

पंचम दा से बहुत कुछ सीखा, वह मेरे मेंटर थे: हरिहरन


मुंबई, 21 फरवरी। प्लेबैक सिंगर हरिहरन ने अपने एलबम 'जान मेरी' के लॉन्च के दौरान आर. डी. बर्मन (पंचम दा) के साथ बिताए पलों को याद किया। हरिहरन ने न केवल उनकी खासियत को गिनाया बल्कि पंचम दा को अपना मेंटर भी बताया।

आईएएनएस से खास बातचीत में हरिहरन ने बताया कि आर. डी. बर्मन की कालजयी संगीत प्रतिभा यह याद दिलाती है कि कैसे एक महान संगीतकार ने कई कलाकारों को प्रेरित किया।

हरिहरन ने कहा कि पंचम दा में एक बच्चे जैसी मासूमियत और सरलता थी, जो उन्हें सबसे अलग बनाती थी। हरिहरन ने बताया, "उनमें एक बच्चा था और यही उनकी खासियत थी। वह बहुत सादगी से भरे इंसान थे। उनके फ्रेज और कंपोजिशन में एक ब्रिलियंस था।"

उन्होंने आगे कहा कि आर. डी. बर्मन के कंपोजिशन आज भी सबसे ज्यादा फ्यूजन म्यूजिक में इस्तेमाल होते हैं, क्योंकि वह बहुत मॉडर्न और अपने समय से आगे थे। उनके कंपोजिशन इतने ओपन और मॉडर्न हैं कि आप उनमें कुछ भी जोड़ सकते हैं। वे और बेहतर हो जाते हैं।"

म्यूजिक इंडस्ट्री में पांच दशक पूरे कर चुके हरिहरन ने पुरानी यादें ताजा करते हुए बताया कि वह आशा भोसले के साथ को-सिंगर के तौर पर गाते थे और पंचम दा भी मौजूद रहते थे। उन्होंने कहा, "मैंने उनके साथ कई बार सफर भी किया है। वह मेरे लिए एक मेंटर की तरह थे। मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा।"

हरिहरन ने इस बहस पर भी अपनी राय दी कि क्या सिंगर्स को शादियों में परफॉर्म करना चाहिए। उन्होंने कहा, "मैं हर तरह के कॉन्सर्ट करता हूं। मैं बहुत ओपन हूं, लेकिन जब मैं गाता हूं तो मुझे शालीन माहौल की जरूरत होती है। मैं यह पक्का करता हूं कि मेरे पास वह माहौल हो और मैं शांति से गा सकूं।"

हरिहरन ने आगे जोड़ा, "आप गाते क्यों हैं? खुशी लाने के लिए। अगर आपको सही माहौल में खुशी मिल सकती है तो वह किसी भी परिस्थिति में ठीक है।"
 

Similar threads

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
9,218
Messages
9,253
Members
19
Latest member
Jessantict5434
Back
Top