बैल मालिक के रूप में विमल का धांसू अंदाज! 'वदाम' का ट्रेलर रिलीज, हाई वोल्टेज एक्शन ने फैंस को किया बेकाबू

एक्टर विमल की एक्शन-थ्रिलर ड्रामा फिल्म 'वदाम' का ट्रेलर रिलीज


चेन्नई, 21 फरवरी। एक्टर विमल की आगामी तमिल एक्शन-थ्रिलर ड्रामा फिल्म 'वदाम' के ऑफिशियल ट्रेलर राइटर और डायरेक्टर केंथिरन वी ने शनिवार को रिलीज कर दिया है, जिसमें अभिनेता विमल मुख्य किरदार को निभाते नजर आ रहे हैं।

मूवी के ट्रेलर को 'डीआई साउंट फैक्ट्री' यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया, जिसपर कुछ ही घंटे में हजारों व्यूज और लगातार कमेंट्स आ रहे हैं। फैंस को फिल्म का ट्रेलर काफी पसंद आ रहा है। वे विमल की एक्टिंग की तारीफ करने के साथ मूवी रिलीज होने का अब बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

ट्रेलर में हाई वोल्टेज एक्शन और ड्रामा देखने को मिल रहा है, जिसमें विमल को बैल मालिक के रूप में दिखाया गया है। सीन में एक के बाद एक एक्शन सीक्वेंस देखने को मिल रहा। इसी के साथ गांव का एक मुखिया दिखाया जाता है, जो कहता है "उसके लिए सबसे पहला कर्तव्य कस्बे और उसके 10 गांवों के प्रति है।" एक्शन सीन के दौरान ही एक शानदार डायलॉग सुनने को मिलता है, जिसमें कहा जाता है "छिपकर पीछे से हमला करने की कोई जरूरत नहीं है। उसे सामने से मार डालो।"

ट्रेलर में आगे विमल का भी जबरदस्त डायलॉग सुनने को मिलता है, वो कहते हैं "पैसे के लिए काम करने वाले लोग झुक सकते हैं, लेकिन सम्मान के लिए काम करने वाले लोग नहीं झुकेंगे।"

निर्देशक केंथिरन वी ने मूवी का दमदार ट्रेलर जारी करने के साथ लिखा, "वडम, एक दिल को छू लेने वाला ड्रामा है, जो दमदार अभिनय, सशक्त भावनाओं और जमीनी कहानी कहने के अंदाज से भरपूर है। वदम की दुनिया में कदम रखें- जहां संघर्ष, दृढ़ विश्वास और किरदार आपस में टकराते हैं।"

मूवी में विमल लीड रोल में नजर आएंगे। इसके अलावा नटराज (नैटी), सनशका श्री, मुनीषकांत, बाला सरवनन, आडुकलम नरेन, मधुसूदन राव, दीपा शंकर और इंदुमथि मणिकंदन जैसे कलाकारों का भी शानदार अभिनय आपको स्क्रीन पर देखने को मिलेगा।

फिल्म को केंथिरन वी ने लिखा और निर्देशित किया, राजशेखर आर ने मूवी को प्रोड्यूस किया, और म्यूजिक डायरेक्टर डी इम्मान हैं। डायरेक्टर ऑफ फोटोग्राफी प्रसन्ना एस कुमार हैं, फिल्म को एडिट साबू जोसेफ वीजे ने किया है, और कला निर्देशक वी शशिकुमार हैं।

मूवी 6 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
 

Similar threads

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
9,208
Messages
9,243
Members
19
Latest member
Jessantict5434
Back
Top