स्मृति मंधाना का ऑस्ट्रेलिया में गरजा बल्ला, 82 रन बनाकर जीत दिलाई; बोलीं- घर में हराना खास एहसास

'ऑस्ट्रेलिया को उन्हीं के घर में हराना खास एहसास', जीत के बाद बोलीं स्मृति मंधाना


एडिलेड, 21 फरवरी। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने तीसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 17 रनों से हराया। स्मृति मंधाना टीम की जीत की सूत्रधार रहीं और उन्होंने 82 रनों की शानदार पारी खेली। जीत के बाद मंधाना ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया को उन्हीं के घर में हराना एक खास एहसास है।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज जीतने के बाद स्मृति मंधाना ने कहा, "'टीम की सीरीज जीत में योगदान देकर अच्छा लग रहा है। मुझे लगता है कि ऑस्ट्रेलिया को उन्हीं के घर में हराना खास एहसास है। मैं टीम के लिए काफी खुश हूं। जेमिमा और मेरे बीच हुई साझेदारी काफी महत्वपूर्ण रही।"

मंधाना ने कहा कि टीम इस सीरीज जीत का ज्यादा जश्न नहीं मनाएगी और वे आगामी वनडे सीरीज पर फोकस करेंगे। स्मृति ने अपनी शानदार पारी का श्रेय जेमिमा रोड्रिग्स को दिया। उन्होंने कहा कि जेमिमा की आक्रामक बल्लेबाजी की वजह से उन्हें क्रीज पर सेट होने का मौका मिला।

भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया। स्मृति मंधाना ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 55 गेंदों में 82 रनों की पारी खेली। वहीं, जेमिमा ने 46 गेंदों में 59 रनों की दमदार पारी खेली। मंधाना-जेमिमा ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 121 रनों की साझेदारी जमाई, जिसके बूते भारतीय टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 176 रन लगाने में सफल रही।

हालांकि, 177 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 159 रन ही बना सकी। कंगारू टीम की तरफ से एश्ले गार्डनर ने 45 गेंदों में सर्वाधिक 57 रन बनाए। गेंदबाजी में भारत की ओर से श्री चरणी ने 32 रन देकर 3 विकेट चटकाए, जबकि श्रेयंका पाटिल ने 22 रन खर्च करते हुए तीन विकेट झटके। तीसरे टी20 इंटरनेशनल में मिली जीत के साथ ही भारतीय टीम ने सीरीज को 2-1 से अपने नाम कर लिया।
 

Trending Content

Forum statistics

Threads
9,173
Messages
9,208
Members
19
Latest member
Jessantict5434
Back
Top