एआई समिट में प्रदर्शन पर शहजाद पूनावाला बोले, ब्रैनलेस हो गई है कांग्रेस

एआई समिट में प्रदर्शन पर शहजाद पूनावाला बोले, ब्रैनलेस हो गई है कांग्रेस


पुणे, 21 फरवरी। भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भिवंडी कोर्ट में पेशी पर कहा कि राहुल गांधी देश और दुनिया के सबसे बड़े झूठे इंसान हैं। वह नफरत और झूठ के कद्रदान हैं। वे राफेल पर झूठ बोलते हैं तो कभी सावरकर पर झूठ बोलते हैं।

भाजपा प्रवक्ता ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि अब संघ के विषय में राहुल गांधी ने झूठ बोला है, इसके लिए उनको बार-बार कोर्ट में जाना पड़ता है और वहां पर कोर्ट उनको फटकार देती है। राहुल गांधी एलओपी मतलब लीडर ऑफ प्रोपेगेंडा बन चुके हैं। ये केवल प्रोपेगेंडा और झूठ फैलाते हैं और कोर्ट उनको इसकी सजा देता है।

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा पर तंज कसते हुए भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि ये दोनों भाई-बहन नॉर्थ ईस्ट, खासकर असम से बहुत नफरत करते हैं। जब प्रेसिडेंट के घर पर हुए रिसेप्शन में राहुल गांधी को 'गमोसा' दिया गया, तो उन्होंने इसे लेने से मना कर दिया। हाल ही में एक वायरल वीडियो में प्रियंका वाड्रा कथित तौर पर असम के पारंपरिक गमोसा का अपमान करते हुए उसे एक कार के अंदर फेंकती हुई दिख रही हैं। इसे कांग्रेस द्वारा असम के लोगों, संस्कृति और परंपराओं की कथित बेइज्जती का उदाहरण बताया जा रहा है।

एआई समिट में यूथ कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन पर भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस पार्टी शुरू में शर्टलेस थी, लेकिन अब यह कैरेक्टरलेस, टेस्टलेस, बेशर्म, पॉइंटलेस और ब्रैनलेस हो गई है। कांग्रेस जो काम कर रही है, वह इंडियन नेशनल कांग्रेस का नहीं, बल्कि एंटी-नेशनल कांग्रेस का है। इस तरह से नेशनल समिट में शर्टलेस होकर प्रोटेस्ट करना इंडियन नेशनल कांग्रेस के वैल्यूज के खिलाफ है।

यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन को कांग्रेस पार्टी के नेताओं से मिले समर्थन पर भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि जिस तरह से यूथ कांग्रेस के गुंडों ने एआई समिट में भारत के खिलाफ काम किया, इवेंट को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की। हमें लगा था कि कांग्रेस पार्टी कुछ समझदारी दिखाएगी, लेकिन इन कामों का सपोर्ट करके और उनकी तुलना महात्मा गांधी या भगत सिंह से करके यह साफ हो गया कि यूथ कांग्रेस के वर्कर्स ने जो कुछ भी किया, वह राहुल गांधी के कहने पर किया। अब कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से उनका बचाव कर रही है।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,712
Messages
16,749
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top