एआई समिट में कांग्रेस का बवाल 'एंटी-इंडिया' मानसिकता का सबूत: बंसल ने रासुका लगाने की मांग की

एआई समिट में विरोध प्रदर्शन करना कांग्रेस की 'एंटी-इंडिया' मानसिकता को दर्शाता है: विनोद बंसल


नई दिल्ली, 21 फरवरी। विश्व हिंदू परिषद के राष्‍ट्रीय प्रवक्‍ता विनोद बंसल ने इंडिया एआई समिट के दौरान यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए प्रदर्शन पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्‍होंने कहा कि विरोध प्रदर्शन कांग्रेस की 'एंटी-इंडिया' मानसिकता को दर्शाता है।

विनोद बंसल ने कांग्रेस नेतृत्व से तत्काल माफी मांगने की मांग करते हुए कहा कि ऐसे लोगों के खिलाफ रासुका जैसी कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि एआई समिट में विरोध प्रदर्शन करने वाले कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने पार्टी की सोच को 'एक्सपोज' कर दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस की 'एंटी-इंडिया' मानसिकता खुलकर सामने आ गई है। बंसल ने यह भी कहा कि कांग्रेस के कुछ नेता इस प्रदर्शन को क्रांतिकारी कदम बताते हुए उसकी तुलना शहीद भगत सिंह से कर रहे हैं, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उनके मुताबिक, सरकार या किसी राजनीतिक दल का विरोध करते-करते यदि कोई देश का ही विरोध करने लगे तो यह गंभीर चिंता का विषय है।

विनोद बंसल ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में घुसपैठ के मुद्दे पर भी कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि घुसपैठियों की समस्या कांग्रेस की 'पुरानी बीमारी' रही है, जिसने देश को दीमक की तरह नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने दावा किया कि खासकर नॉर्थ ईस्ट और बंगाल से सटे इलाकों में बांग्लादेशी सीमा से इस्लामिक जिहादी तत्वों की घुसपैठ ने न केवल पश्चिम बंगाल बल्कि असम की जनसांख्यिकी और सांस्कृतिक संरचना को प्रभावित किया है। उन्होंने कहा कि जब भी इस विषय पर कोई आवाज उठाता है तो तथाकथित 'जिहादी गठजोड़' विरोध में उतर आता है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने ऐसे लोगों को 'डिटेक्ट, डिलीट और डिपोर्ट' करने का संकल्प लिया है।

वहीं, कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी पहले ही इस टैरिफ का विरोध कर चुकी है। प्रमोद तिवारी ने आरोप लगाया कि अमेरिका, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की किसी 'कमजोरी' का फायदा उठा रहा है और एकतरफा इंडो-अमेरिकन डील के तहत भारत पर टैरिफ लगाया गया है। उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान का हवाला देते हुए कहा कि यदि टैरिफ और डील की धमकी देकर भारत-पाकिस्तान के बीच ‘ऑपरेशन सिंदूर’ रुकवाने जैसी बात कही गई है तो यह भारत के हितों के खिलाफ है।

प्रमोद तिवारी ने कहा कि एकतरफा टैरिफ का कांग्रेस पुरजोर विरोध करती है। उनका तर्क है कि भारत का किसान छोटे जोत पर खेती करता है और संसाधनों के मामले में अमेरिकी किसानों से काफी पीछे है, जिनके पास हजारों एकड़ भूमि होती है। ऐसे में समान प्रतिस्पर्धा संभव नहीं है और इससे भारतीय कृषि क्षेत्र पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।
 
बिलकुल सही कहा बंसल जी ने। जब देश में इतनी बड़ी AI समिट हो रही है, जिससे दुनिया में भारत का नाम हो रहा है, तब वहां हंगामा करना सिर्फ राजनीति नहीं, बल्कि देश की छवि खराब करना है। विरोध के लिए संसद है, ग्लोबल इवेंट्स नहीं।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top