AI समिट में यूथ कांग्रेस के विरोध पर बवाल: प्रदर्शक बोले, 'देश को 100 साल पीछे धकेल रही कांग्रेस'

कांग्रेस हमें सौ साल पीछे ले जाने की कोशिश कर रही, एआई समिट में विरोध की प्रदर्शकों ने की आलोचना


नई दिल्ली, 21 फरवरी। इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। समिट में शामिल कई प्रदर्शकों ने इस घटना की कड़ी आलोचना करते हुए इसे अनुचित और दुर्भाग्यपूर्ण बताया।

उनका कहना है कि जब देश वैश्विक मंच पर अपनी तकनीकी प्रगति प्रदर्शित कर रहा है, तब इस तरह का व्यवधान गलत संदेश देता है।

एक प्रदर्शक ने मीडिया से बातचीत में कहा, "इतने बड़े कार्यक्रम के दौरान यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया विरोध बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। यह समिट हम सभी के लिए गर्व का विषय है। देश तेजी से आगे बढ़ रहा है और युवा भविष्य की ओर देख रहे हैं, लेकिन कांग्रेस हमें सौ साल पीछे ले जाने की कोशिश कर रही है।"

उत्तर प्रदेश से आए एक शिक्षक ने भी इस विरोध की निंदा की। उन्होंने कहा, "बचपन में मैं 'कच्छा-बनियान गैंग' का नाम सुना करता था, जो लूटपाट करता था और लोग देखते रह जाते थे। अगर राजनीतिक विरोध है तो उसे उचित तरीके से व्यक्त किया जाना चाहिए। प्रशासन से अनुमति लेकर जंतर-मंतर जैसे निर्धारित स्थानों पर प्रदर्शन करना चाहिए।"

इतने बड़े आयोजनों के लिए सामूहिक प्रयास और समन्वय जरूरी होता है। जैसे किसी परिवार में शादी होती है तो सभी लोग मिलकर उसे सफल बनाते हैं, उसी तरह सरकार ने इस समिट के आयोजन के लिए कड़ी मेहनत की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत मंडपम का तीन बार दौरा किया। मैंने इससे पहले इतना भव्य आयोजन कभी नहीं देखा। यहां जो हुआ, वह शर्मनाक है।

एक अन्य प्रदर्शक ने अंतरराष्ट्रीय आयोजनों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि जी20 का आयोजन शानदार तरीके से हुआ था और यह समिट भी बेहतरीन ढंग से आयोजित हो रहा है। इसके विपरीत कॉमनवेल्थ गेम्स के दौरान कथित घोटालों की चर्चा व्यापक रही थी, जहां 400 रुपए की वस्तु को 40 हजार रुपए में किराए पर दिखाया गया था।

इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के सदस्यों ने भारत मंडपम के अंदर शर्टलेस प्रदर्शन करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उनका कहना था कि देश में बेरोजगारी, महंगाई और कथित भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर सरकार जवाब दे।

प्रदर्शन के एक दिन बाद यूथ कांग्रेस ने अपने विरोध का बचाव करते हुए सोशल मीडिया पर महात्मा गांधी की तस्वीर साझा की है।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top