टी20 अंतरराष्ट्रीय में जेमिमा रोड्रिगेज का जलवा! अर्धशतक के साथ 2500 रन पूरे कर बनीं चौथी भारतीय महिला

टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में जेमिमा रोड्रिगेज ने पूरे किए 2500 रन


एडिलेड, 21 फरवरी। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की दिग्गज बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिगेज ने ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध एडिलेड ओवल में शनिवार को खेले जा रहे तीसरे टी20 मैच में अर्धशतकीय पारी के साथ टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 2,500 रन पूरे कर लिए हैं।

जेमिमा ने ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध सीरीज के अंतिम मुकाबले में 46 गेंदों का सामना करते हुए 4 चौकों के साथ 59 रन की पारी खेली। अपना 118वां टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेलते हुए जेमिमा ने भारत की पारी के पांचवें ओवर में किम गार्थ की गेंद पर चौका लगाकर इस आंकड़े को पार किया।

इसी के साथ रोड्रिगेज कप्तान कौर, उप-कप्तान स्मृति मंधाना और सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा के बाद महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में यह मुकाम हासिल करने वाली चौथी भारतीय महिला बनीं।

शनिवार को एडिलेड में जारी इस मुकाबले में टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनते हुए भारत ने 6 विकेट खोकर 176 रन बनाए। भारत ने 19 के स्कोर पर शेफाली वर्मा (7) का विकेट गंवा दिया था। यहां से जेमिमा ने स्मृति मंधाना के साथ दूसरे विकेट के लिए 82 गेंदों में 121 रन की साझेदारी करते हुए पारी को संभाला।

मंधाना 55 गेंदों में 3 छक्कों और 8 चौकों के साथ 82 रन बनाकर आउट हुईं, जिसके बाद शेफाली ने ऋचा घोष के साथ तीसरे विकेट के लिए 14 गेंदों में 28 रन जुटाते हुए टीम को 168 के स्कोर तक पहुंचाया।

ऋचा घोष 7 गेंदों में 1 छक्के और 2 चौकों के साथ 18 रन बनाकर आउट हुईं, जबकि जेमिमा ने 59 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से एनाबेल सदरलैंड ने सर्वाधिक 2 विकेट हासिल किए, जबकि किम गार्थ और सोफी मोलिन्यूक्स ने 1-1 विकेट निकाला।

भारत ने टी20 सीरीज के पहले मुकाबले को डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर 21 रन से अपने नाम किया था। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने अगले मैच को 19 रन से जीता। ऐसे में सीरीज का तीसरा और अंतिम मुकाबला निर्णायक बन गया है।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top