मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अतिवृष्टि से प्रभावित दो लाख किसानों के खाते में 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि भेजी

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अतिवृष्टि से प्रभावित दो लाख किसानों के खाते में 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि भेजी


पटना, 21 फरवरी। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को कृषि इनपुट अनुदान योजना के तहत वर्ष 2025 में हुई अतिवृष्टि से उत्पन्न बाढ़ एवं मोथा तूफान के कारण हुई फसल क्षति के लिए दो लाख से अधिक प्रभावित किसानों को 100 करोड़ रुपये से अधिक की राशि उनके खाते में भेजी।

सीएम नीतीश कुमार ने डीबीटी के माध्यम से रिमोट दबाकर यह राशि अंतरण किया। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान इस राशि का उपयोग आगामी फसलों के लिए कर सकेंगे। कृषि इनपुट अनुदान योजना के तहत सभी बाढ़ प्रभावित किसानों को अनुदान राशि दी जा रही है। राज्य सरकार सभी बाढ़ पीड़ित किसानों को सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि किसानों की तरक्की के लिए लगातार काम कर रहे हैं। हमारा मानना है कि राज्य के खजाने पर बाढ़ पीड़ितों का पहला अधिकार है। बता दें कि वर्ष 2025 में भारी वर्षा से उत्पन्न बाढ़ एवं मोथा तूफान से राज्य के 13 जिलों बेगूसराय, भोजपुर, दरभंगा, गया, कैमूर, किशनगंज, मधेपुरा, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, पूर्वी चम्पारण, शिवहर, सीतामढ़ी एवं सुपौल में काफी फसल क्षति हुई थी।

इन जिलों के 53 प्रखंड और 493 पंचायत के किसान प्रभावित हुए थे। इन किसानों की खेतों में खड़ी फसल बर्बाद हो गई थी। इसके लिए कृषि इनपुट अनुदान योजना के तहत प्रभावित किसानों को फसल क्षतिपूर्ति अनुदान दिया जा रहा है। कृषि विभाग द्वारा सभी प्रभावित जिलों के किसानों से ऑनलाइन आवेदन प्राप्त किया गया तथा जिलों द्वारा इसका सत्यापन किया गया।

आज 2.02 लाख किसानों को 113 करोड़ 16 लाख रुपये सीधे उनके बैंक खाते में हस्तांतरित किया जा रहा है। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, कृषि मंत्री रामकृपाल यादव के अलावा अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।
 

Similar threads

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
8,977
Messages
9,009
Members
19
Latest member
Jessantict5434
Back
Top