बिहार में सड़क दुर्घटनाएं रोकने को CM नीतीश का बड़ा निर्देश: बनेंगे फुटपाथ, लगेंगे CCTV कैमरे

बिहार में भीड़भाड़ वाले स्थानों में पैदल यात्रियों के लिए बनेंगे फुटपाथ, सीएम नीतीश ने दिए निर्देश


पटना, 21 फरवरी। बिहार में अब सड़क दुर्घटनाएं कम करने के लिए सरकार ने ग्रामीण और शहरी इलाकों में पैदल यात्रियों के लिए फुटपाथ का निर्माण एवं सीसीटीवी कैमरा लगाने की योजना बनाई है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने परिवहन विभाग को इसके लिए निर्देश भी दिए हैं।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को सोशल नेटवर्किंग साइट एक्स पर इसकी जानकारी साझा करते हुए लिखा है कि बिहार प्रगति के पथ पर तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है। राज्यवासियों की आमदनी बढ़ रही है, जिसके कारण राज्य की सड़कों पर दो पहिया-चार पहिया वाहनों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है, किंतु राज्य की सड़कों पर बढ़ते वाहनों की वजह से पैदल चलने वाले यात्रियों को असुविधा होती है।

उन्होंने आगे कहा कि सड़क पर सुरक्षित एवं सम्मानपूर्वक चलना पैदल चलने वाले लोगों का पहला अधिकार है। इसे लेकर परिवहन विभाग को सड़क सुरक्षा के मानकों को ध्यान में रखते हुए राज्य के शहरी क्षेत्रों में विशेषकर भीड़-भाड़ वाले स्थानों को चिह्नित कर यथाशीघ्र फुटपाथ बनाने के निर्देश दिया गया है।

इसके अलावा सड़कों पर पैदल चलने वाले लोगों की सुविधा के लिए चिह्नित जगहों पर जेब्रा क्रॉसिंग बनाने, पैदल चलने वाले लोगों की सुविधा के लिए चिह्नित स्थानों पर फुट ओवरब्रिज, एस्केलेटर और अंडरपास बनाने तथा सभी सरकारी एवं निजी वाहन चालकों को प्रशिक्षण देने का निर्देश दिया गया है, ताकि वाहन चालक सड़कों पर पैदल चलने वाले लोगों के अधिकारों के प्रति संवेदनशील हो सके।

सीएम नीतीश कुमार ने आगे लिखा कि राज्य के ग्रामीण एवं शहरी इलाकों में अधिक सड़क दुर्घटना की संभावना वाली जगहों को चिह्नित कर पैदल यात्रियों के लिए फुटपाथ का निर्माण एवं सीसीटीवी कैमरा लगाने का भी निर्देश दिया गया है, ताकि उसका आकलन कर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।

राज्य की सड़कों पर पैदल चलने वाले लोगों को उपरोक्त सभी सुविधाएं जल्द से जल्द मिल सकें, इसे लेकर हम लोगों ने परिवहन विभाग को तेजी से काम करने के लिए कहा गया है। सीएम नीतीश कुमार ने विश्वास जताते हुए आगे लिखा, "यह पहल राज्य की सड़कों पर पैदल चलने वाले लोगों के लिए काफी उपयोगी साबित होगी और उनका दैनिक जीवन आसान होगा।"
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top