PM मोदी से मिले OpenAI CEO, बोले- भारत AI का सबसे तेजी से बढ़ता बाजार, मुलाकात रही 'शानदार'

ओपन एआई और क्वालकॉम इंक. के सीईओ के साथ प्रधानमंत्री मोदी ने की बैठक, बोले- बहुत अच्छी रही मीटिंग


नई दिल्ली, 20 फरवरी। ओपन एआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मुलाकात को लेकर कहा कि यह बैठक बहुत अच्छी रही।

सीईओ सैम ऑल्टमैन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात बहुत शानदार रही। इस दौरान भारत में एआई को लेकर जो जबरदस्त उत्साह और ऊर्जा है, उस पर चर्चा हुई। भारत हमारे लिए कोडेक्स का दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ने वाला बाजार बन गया है। पिछले सिर्फ 2 हफ्तों में ही यहां साप्ताहिक उपयोगकर्ताओं की संख्या 4 गुना बढ़ गई है।

इसके साथ ही ओपन एआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन ने प्रधानमंत्री के साथ हुई मुलाकात की तस्वीर भी शेयर की। इस पर प्रधानमंत्री मोदी ने प्रतिक्रिया दी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर लिखा कि यह एक बहुत अच्छी बैठक रही। भारत एआई के क्षेत्र में तेजी से बड़ी प्रगति कर रहा है। हम दुनिया को आमंत्रित करते हैं कि वे हमारे प्रतिभाशाली युवाओं में निवेश करें और इस क्षेत्र को और मजबूत बनाने में योगदान दें।

इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी ने क्वालकॉम इंक. के अध्यक्ष और सीईओ क्रिस्टियानो आर. एमोन से भी मुलाकात की। उन्होंने इस मुलाकात की तस्वीर शेयर करते हुए कहा कि क्रिस्टियानो आर. एमोन से मिलकर मुझे बेहद खुशी हुई।

प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि हमने इस बात पर चर्चा की कि क्वालकॉम भारतीय नवोन्मेषकों और स्टार्टअप्स के साथ एआई और प्रौद्योगिकी के अन्य भविष्योन्मुखी क्षेत्रों में कैसे सहयोग कर सकता है। हमने सेमीकंडक्टर और चिप निर्माण के क्षेत्र में भी मिलकर काम करने के बारे में बात की।

इसके साथ ही, संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की और एआई के क्षेत्र में भारत के नेतृत्व के लिए बधाई दी। संयुक्त राष्ट्र के बयान के अनुसार, गुटेरेस ने भारत की राजधानी में नेताओं के साथ हुई अलग-अलग बैठकों में उन्हें एआई इम्पैक्ट समिट के आयोजन पर बधाई दी और संयुक्त राष्ट्र के साथ भारत के सहयोग के लिए अपनी गहरी सराहना व्यक्त की।

वहीं, प्रधानमंत्री मोदी ने 'एक्स' पोस्ट में कहा कि गुटेरेस के साथ मुलाकात के दौरान उन्होंने संयुक्त राष्ट्र सुधारों पर, विशेष रूप से वैश्विक दक्षिण को अधिक आवाज देने के मुद्दे पर विचारों का आदान-प्रदान किया। संयुक्त राष्ट्र के अवर महासचिव अमनदीप सिंह गिल, जो संगठन की एआई और डिजिटल पहलों का नेतृत्व करते हैं, दोनों बैठकों में गुटेरेस के साथ मौजूद थे।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top