चीन में वसंत उत्सव यात्रा का कीर्तिमान! 12306 प्लेटफार्म पर बिके रिकॉर्ड 29.8 करोड़ रेलवे टिकट

चीन रेलवे के 12306 प्लेटफार्म पर वसंत उत्सव की यात्रा के दौरान कुल 29.8 करोड़ टिकट बिके


बीजिंग, 20 फरवरी। चीन स्टेट रेलवे ग्रुप कंपनी के अनुसार, 20 फरवरी को राष्ट्रीय रेलवे प्रणाली द्वारा 1.5 करोड़ यात्रियों के परिवहन का अनुमान है, जिसके लिए 1,469 अतिरिक्त यात्री ट्रेनों की योजना बनाई गई है। 19 फरवरी को राष्ट्रीय रेलवे प्रणाली ने 1 करोड़ 35 लाख 39 हजार यात्रियों को सेवा दी, और परिवहन सुरक्षित, सुचारू और व्यवस्थित रूप से चला। 20 फरवरी को सुबह 8 बजे तक, प्लेटफार्म 12306 पर वसंत उत्सव की भीड़भाड़ के दौरान कुल 29.8 करोड़ टिकट बिक चुके थे।

देश भर के रेलवे विभाग यात्रियों की भारी भीड़ से निपटने के लिए कई उपाय कर रहे हैं, सड़क-रेलवे समन्वय और सुरक्षा आश्वासन को मजबूत कर रहे हैं और लोगों के लिए यात्रा को अधिक सुविधाजनक, लाभकारी और आनंददायक बनाने तथा यात्रियों के यात्रा अनुभव को बेहतर बनाने के लिए उपाय लागू कर रहे हैं।

चीन स्टेट रेलवे ग्रुप की लानचो रेलवे ब्यूरो ग्रुप कंपनी ने कानसु प्रांतीय मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य अस्पताल के सहयोग से लानचो के पश्चिम रेलवे स्टेशन पर माताओं, शिशुओं और बच्चों के लिए पेशेवर चिकित्सा देखभाल प्रदान करने हेतु एक चिकित्सा सेवा केंद्र स्थापित किया है। चीन स्टेट रेलवे ग्रुप की चिनान रेलवे ब्यूरो ग्रुप कंपनी के यानचोउ रेलवे स्टेशन पर नव वर्ष के फूल खरीदने वाले यात्रियों के लिए एक ग्रीन चैनल और विशेष प्रतीक्षा क्षेत्र खोला गया है, साथ ही सुरक्षा जांच और मार्गदर्शन सेवाएं भी प्रदान की जा रही हैं।

चीन स्टेट रेलवे ग्रुप की छंगतू ग्रुप कंपनी ने चाइना सदर्न पावर ग्रिड के कुइयांग विद्युत आपूर्ति ब्यूरो के सहयोग से शांगहाई-खुनमिंग हाई-स्पीड रेलवे, कुइयांग-नानिंग हाई-स्पीड रेलवे और कुइयांग-कुआंगचो हाई-स्पीड रेलवे जैसी रेलवे लाइनों के साथ बिजली आपूर्ति सुविधाओं का व्यापक निरीक्षण किया, ताकि यात्रियों के लिए बिजली के उपयोग की सुरक्षा को मजबूत किया जा सके।

चीन स्टेट रेलवे ग्रुप की उरुमकी ब्यूरो ग्रुप कंपनी ने अल्ताई स्टेशन पर स्की उपकरण भंडारण क्षेत्र स्थापित किया है और यात्रियों की स्कीइंग यात्राओं को सुगम बनाने के लिए स्की रिसॉर्ट शटल गाइड उपलब्ध कराया।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,712
Messages
16,749
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top