अंतरराष्ट्रीय AI समिट में कांग्रेस के हंगामे पर मोहन यादव का हमला: बोले, फिर दिखी राष्ट्र विरोधी सोच

एआई इंपैक्ट समिट में हंगामे पर मोहन यादव बोले, फिर उजागर हुई कांग्रेस की राष्ट्र विरोधी विचारधारा


भोपाल, 20 फरवरी। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने युवक कांग्रेस द्वारा नई दिल्ली में चल रही इंडिया एआई इंपैक्ट समिट 2026 में किए गए हंगामे को लेकर कहा है कि इस घटनाक्रम से कांग्रेस की राष्ट्र विरोधी विचारधारा एक बार फिर उजागर हुई है।

मोहन यादव ने कहा है कि भारत मंडपम, नई दिल्ली में चल रहे इंडिया एआई इंपैक्ट समिट 2026 में देश की उपलब्धियों के बीच कांग्रेसियों द्वारा किया गया हंगामा, देश की प्रगति से उपजी बेचैनी का प्रतीक है। जब दुनिया, भारत की तकनीकी क्षमता को स्वीकार कर रही है, तब कांग्रेस अपने राजनीतिक लाभ के लिए राष्ट्रीय मंचों को विवाद का अखाड़ा बना रही है।

मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश की साख को चोट पहुंचाने का अधिकार किसी को नहीं है। ये नया भारत है, जो अब पूरे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ रहा है। विकास की यात्रा को अराजकता की राजनीति रोक नहीं सकती।

दरअसल युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारत-अमेरिका के बीच हुई ट्रेड डील के विरोध में एआई इंपैक्ट समिट में प्रदर्शन किया। इन कार्यकर्ताओं ने अपनी टी-शर्ट व शर्ट उतारकर प्रदर्शन किया।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं के इस विरोध प्रदर्शन की भाजपा की ओर से तीखी निंदा की जा रही है। साथ ही इसे देश की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने वाला बताया जा रहा है। साथ ही प्रदर्शनकारियों पर सख्त कार्रवाई की भी मांग उठ रही है।
 

Similar threads

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
8,809
Messages
8,841
Members
19
Latest member
Jessantict5434
Back
Top