अनुराग ठाकुर बोले: कांग्रेस की ओछी राजनीति ने देश को किया शर्मसार, AI समिट में विरोध भारत विरोधी

अपनी ओछी राजनीति से कांग्रेस बनी राष्ट्रीय शर्म का विषय : अनुराग ठाकुर


हमीरपुर, 20 फरवरी। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद अनुराग ठाकुर ने शुक्रवार को दिल्ली में इंडिया एआई समिट में यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन को शर्मनाक बताया और इसकी निंदा की। उन्होंने इसपर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अपनी ओछी राजनीति से कांग्रेस राष्ट्रीय शर्म का विषय बन चुकी है और जब जब देश प्रगति करता है, कांग्रेस प्रदर्शन करती है।

अनुराग ठाकुर ने कहा, "आज जब पूरी दुनिया भारत को एआई समिट की मेजबानी की गवाह बन रही है, ऐसे में कांग्रेस ने देश का सम्मान बढ़ाने के बजाय आयोजन में व्यवधान डालने का बहुत ही शर्मनाक रास्ता चुना। कांग्रेस पार्टी पीएम मोदी व एनडीए सरकार का विरोध करते-करते भारत विरोधी पार्टी बन चुकी है। अपनी ओछी राजनीति से कांग्रेस राष्ट्रीय पार्टी से राष्ट्रीय शर्म का विषय बन चुकी है।"

उन्होंने कहा, "कांग्रेस को भारत की प्रगति से कोई सरोकार नहीं मगर भारत विरोधी एजेंडे को हवा देने में, अपने विदेशी आकाओं को खुश करने में राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी अव्वल स्थान पर है। एक तरफ जहां दुनिया भारत की तकनीकी क्षमताओं का लोहा मान रही है, तो वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी ऐसे स्तरहीन विरोध प्रदर्शन कर भारत की छवि व प्रतिष्ठा को धूमिल करने का कुत्सित प्रयास कर रही है। कांग्रेस का यह कृत्य मोदी सरकार नहीं भारत की वैश्विक साख व प्रतिष्ठा के खिलाफ प्रदर्शन है।"

भाजपा सांसद ने कहा, "कांग्रेस ने दुनिया भर में भारत की छवि खराब करने की कोशिश की है और इसकी जितनी निंदा की जाए कम है। वे इस तरह की अफरा-तफरी मचाकर अराजकता फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। कांग्रेस की राजनीति अब सिर्फ पूरी तरह विरोध की राजनीति हो चुकी है। कांग्रेस मानसकिता तकनीकी विरोधी, प्रगति विरोधी, मोदी विरोधी और अब देश विरोधी है। जब-जब देश प्रगति करता है, कांग्रेस प्रदर्शन करती है। क्या राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी विदेशी निवेशकों को डराने, भारत को कमजोर करने व वैश्विक मंचों का इस्तेमाल भारत विरोधी एजेंडा चलाने का काम कर रही है?"
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top