सुपरस्टार प्रभास का छलका चेन्नई के लिए बेपनाह प्यार, बोले- आज भी याद आती हैं स्कूल की वो गलियां

प्रभास का छलका चेन्नई के प्रति प्यार, बोले- आज भी याद आती हैं स्कूल की वो गलियां


मुंबई, 20 फरवरी। पैन इंडिया सुपरस्टार प्रभास अपने शानदार अभिनय और विनम्र स्वभाव को लेकर भी दर्शकों के दिलों पर राज करते हैं। हाल ही में उन्होंने तेलुगु फिल्म 'कपल फ्रेंडली' की तारीफ की, जिसके बाद से फिल्म को काफी लोकप्रियता मिली।

प्रभास भले ही हैदराबाद में रहते हैं, लेकिन वे मुख्य रूप से चेन्नई के रहने वाले हैं। फिल्म की टीम के साथ हुई एक खास बातचीत में प्रभास ने चेन्नई के लिए अपने प्यार के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि उन्हें आज भी कभी-कभी इस शहर की बहुत याद आती है।

प्रभास ने अपनी मनपसंद और पुरानी यादों को ताजा किया। फिल्म के निर्देशक अश्विन चंद्रशेखर ने अभिनेता से सवाल किया, "चेन्नई से उनका क्यों इतना नाता है?" तो इस सवाल का जवाब देते हुए अभिनेता ने कहा, "मैं चेन्नई में ही पैदा हुआ था। वह शहर हमेशा से ही मेरे दिल के करीब है। वहां पर मैंने डॉन बॉस्को स्कूल में पढ़ाई पूरी की। यहां आने के बाद मैं तमिल भाषा लगभग भूल गया था, लेकिन मेरे अच्छे दोस्त जैसे राजू मास्टर, प्रभु मास्टर और इंडस्ट्री में कई तमिल टेक्नीशियन हैं। उनसे तमिल में बात करके मेरी भाषा फिर से सुधर गई, वरना मैं पूरी तरह भूल जाता।"

अभिनेता ने आगे बताया कि वे जब भी चेन्नई जाते हैं तो अपने स्कूल डॉन बॉस्को स्कूल जरूर जाते हैं। मुझे वह जगह बहुत याद आती है। स्कूल के दिनों में मैं सही तमिल बोलता था, लेकिन अब कभी-कभी सही शब्द याद नहीं आते।

बता दें कि तेलुगु फिल्म 'कपल फ्रेंडली' का एक बड़ा हिस्सा चेन्नई में फिल्माया गया है। अश्विन चंद्रशेखर के निर्देशन में बनी पहली फिल्म, 'कपल फ्रेंडली', चेन्नई की एक ताजा झलक पेश करती है, जिसमें दो 20 वर्षीय युवा अपने गृहनगर से महानगर में आकर अपने दम पर अपना जीवन फिर से संवारते हैं।

इस फिल्म का निर्माण यूवी कॉन्सेप्टस ने किया है और इसे यूवी क्रिएशंस प्रस्तुत कर रहा है। फिल्म की सिनेमैटोग्राफी दिनेश पुरुषोत्तमन ने संभाली है, जबकि संगीत आदित्य रविंद्रन ने दिया है।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top