आज का दिन इडियन स्टॉक मार्केट के लिए “Black Monday” साबित हो रहा है। बाज़ार खुलते ही लहूलुहान हो गया। दरअसल सेंसेक्स 3,200 अंक टूटा, जबकि निफ्टी 21,800 से नीचे ट्रेड कर रहा है। जानिए इस बड़ी गिरावट का कारण और निवेशकों के लिए सावधानियाँ।
बाज़ार में भूचाल, निवेशक बोले Black Monday!
आज, सोमवार 07 अप्रैल 2025 को भारतीय शेयर बाज़ार ने बड़ी गिरावट देखी। BSE सेंसेक्स 3,200 अंक (4.1%) लुढ़ककर 74,800 के स्तर पर आ गया, जबकि NSE का निफ्टी-50 890 अंक (3.9%) गिरकर 21,850 पर ट्रेड कर रहा है। अगर आज बाज़ार संभला नही तो यह 2025 की अब तक की सबसे बड़ी एक दिवसीय गिरावट हो जाएगी।
4गिरावट के प्रमुख कारण
- ग्लोबल मार्केट में खलबली
- अमेरिकी बाज़ारों में ब्याज दरों को लेकर अनिश्चितता
- चीन के विनिर्माण आँकड़े निराशाजनक
- कच्चे तेल की कीमतों में उछाल
- डोमेस्टिक कारण
- RBI की मौद्रिक नीति को लेकर चिंताएँ
- Q4 कॉर्पोरेट आय में अनुमान से कम वृद्धि
- FIIs द्वारा 5,200 करोड़ रुपये की शुद्ध बिकवाली
- टेक्निकल कारण
- सेंसेक्स का 77,000 के प्रतिरोध स्तर को तोड़ने में विफल रहना
- डेरिवेटिव्स में भारी शॉर्ट बिल्डअप
3सेक्टरवार प्रभाव
2निवेशकों के लिए 5 गोल्डन रूल
- नकदी संचय (Cash Reserve) बढ़ाएँ – बाज़ार अस्थिरता के समय 10-15% नकद रखें।
- गुणवत्ता वाले शेयरों में संयम से खरीदारी – ब्लूचिप्स में सुधार का इंतज़ार करें।
- STOP-LOSS का पालन अनिवार्य रूप से करें – पोर्टफोलियो सुरक्षा के लिए।
- सेक्टरल रोटेशन पर नजर – FMCG और फार्मा जैसे रक्षात्मक सेक्टर्स (Defensive Sectors) की ओर बढ़ें।
- लंबी अवधि पर ध्यान दें – 2008 और 2020 के संकटों के बाद बाजार ने हमेशा पलटवार किया है।
Read Also शेयर मार्केट में भारी गिरावट, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के, निवेशकों को 19.4 लाख करोड़ का नुकसान
1आगे की राह
बाज़ार विशेषज्ञों का मानना है कि यह गिरावट अस्थायी हो सकती है। हर मंडे, Black Monday नही हो सकता। निफ्टी के लिए 21,500 महत्वपूर्ण समर्थन स्तर (Important Support Level) है। अगले कुछ सत्रों में निम्नलिखित कारकों पर नजर रखें:
- RBI की अगली बैठक (15 अप्रैल)
- अमेरिकी महंगाई आँकड़े (10 अप्रैल)
- Q4 कम्पनी परिणामों की शुरुआत
नोट: यह विश्लेषण सामान्य जानकारी के लिए है। निवेश निर्णय लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श करें।
स्रोत: NSE, BSE, RBI बुलेटिन, ब्लूमबर्ग डेटा