जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने देवरिया न्यायालय कार्य समय में बड़ा बदलाव करते हुए सुबह 07 बजे से दोपहर 01 बजे तक कर दिया है यह बदलाव 1 मई 2025 से 30 जून 2025 तक प्रभावी रहेगा।
डीएम दिव्य मित्तल ने देवरिया न्यायालय कार्य समय में किया बड़ा बदलाव।
देवरिया। जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल ने बताया कि जनपद देवरिया की न्यायालयों एवं कार्यालयों में कार्य का समय 1 मई 2025 से 30 जून 2025 तक परिवर्तित किया गया है। यह निर्णय जनपद न्यायाधीश, देवरिया तथा माननीय उच्च न्यायालय, इलाहाबाद के निर्देशों के अनुसार लिया गया है।
जानिए, न्यायालयों का नया कार्य समय:
- न्यायालयों में कार्य: सुबह 7:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक
- लंच ब्रेक: सुबह 10:30 बजे से 11:00 बजे तक
संबंधित कार्यालयों का समय:
- कार्यालयों का समय: सुबह 6:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक
- लंच ब्रेक: सुबह 10:30 बजे से 11:00 बजे तक
अन्य महत्वपूर्ण जानकारी:
- राजस्व, चकबंदी एवं फौजदारी न्यायालयों का कार्य भी सुबह 6:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक होगा।
- अन्य सभी कार्यालय पहले की तरह सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक खुले रहेंगे।
इस नए समय-सारणी का उद्देश्य गर्मी के मौसम में न्यायिक कार्यवाही को सुचारू रूप से संचालित करना है। जिला प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों को इसकी सूचना दे दी है ताकि जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
बाढ़ स्टीयरिंग ग्रुप की बैठक का हुआ आयोजन।
देवरिया न्यायालय कार्य समय में बदलाव के साथ ही आज डीएम दिव्या मित्तल ने विकास भवन स्थित गांधी सभागार में आज बाढ़ स्टीयरिंग ग्रुप की बैठक का आयोजन किया, जिसमें समस्त अधिकारियों को 15 जून से पूर्व अपनी तैयारी प्रत्येक दशा में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
जिला कारागार पहुंची दिव्या मित्तल
मिली जानकारी के अनुसार आज जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने देवरिया जिला कारागार का निरीक्षण किया जिसमें कर व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिया।
ईवीएम वीवीपीएटी वेयरहाउस का किया निरीक्षण।
जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने आज निर्वाचन कार्यालय में जाकर वीवीपीएटी वेयरहाउस का निरीक्षण किया। बता दे, यह मासिक बाह्य निरीक्षण था जो हर माह किया जाता है।
अधिक अपडेट्स के लिए हमारी वेबसाइट पर बने रहें।
लेखक: अवधेश यादव | प्रकाशन तिथि 30 अप्रैल 2025