म्यामांर और थाईलैंड में आए भीषण भूकंप के बाद भारत मे लखनऊ, गोरखपुर, लखीमपुर खीरी, पटना की धरती भी हिल गई। इस भूकम्प की तीव्रता 5.0 आंकी गई है।
लखनऊ, गोरखपुर सहित उत्तर भारत में आया भूकंप का हल्का झटका, नेपाल में डोली धरती।
लखनऊ, 4 अप्रैल 2025: नेपाल और उत्तर भारत के कई राज्यों में शुक्रवार रात 7:52 बजे भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। नेपाल में इस भूकंप की तीव्रता रिएक्टर स्केल पर 5.0 मापी गई, जिसका केंद्र जमीन से 20 किलोमीटर नीचे था।
प्रभावित क्षेत्र:
- उत्तर प्रदेश: गोरखपुर, लखीमपुर खीरी, लखनऊ-
- बिहार: पटना
- उत्तराखंड, दिल्ली-एनसीआर
जाने, विशेषज्ञों का क्या कहना है?
लखनऊ विश्वविद्यालय के भूगर्भ विज्ञान विभाग के प्रोफेसर अजय आर्य ने बताया कि यह भूकंप हाल ही में म्यांमार-थाईलैंड में आए 7.7 तीव्रता के भूकंप से जुड़ा हो सकता है। उन्होंने कहा कि दक्षिण एशिया में टेक्टोनिक प्लेट्स की बढ़ती हलचल के कारण ऐसी घटनाएं हो रही हैं। नेपाल और उत्तर-पूर्वी भारत जैसे हिमालयी क्षेत्र भूकंपीय दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील हैं।
पिछले वर्ष भी आये थे झटके।
पिछले वर्ष भी दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश सहित कई उत्तरी राज्यों में लगातार भूकंप के झटके दर्ज किए गए थे। अधिकारियों ने लोगों से सतर्क रहने की सलाह दी है, हालांकि अभी तक किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं मिली है।
(स्रोत: राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र, स्थानीय प्रशासन)