देवरिया में झमाझम बारिश से किसानों के खिलें चेहरे।
देवरिया, उत्तर प्रदेश 14 जुलाई 2025: देवरिया में आज हुई झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे। दरअसल जहां एक तरफ देश के अन्य प्रांतों में भारी बारिश हो रही थी वही देवरिया में बारिश नही होने से किसान मायूस हो धान की सुख रही फसल को जिंदा रखने के लिए इंजन से पानी चला रहे थे। कल शाम को देवरिया के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई लेकिन आज हुई झमाझम बारिश से किसान फुले नही समा रहे है।
दोपहर बाद देवरिया में मौसम में बदली करवट।
सोमवार दोपहर बाद लगभग 03 बजे अचानक देवरिया में मौसम ने करवट बदली, आसमान काला हो गया। जिसके बाद आई झमाझम बारिश ने किसानों के चेहरे में खुशी ला दी। देवरिया शहर से लेकर गांव तक हर कोई इस बारिश का आनंद लेते हुए दिखाई दे रहा है। खासकर किसान जो धान की फसल को जिंदा रखने के लिए महंगा डीजल खरीदकर खेतो में पानी चला रहे थे आज तेज बारिश से खेतों में धान के पौधों खिल उठें।
यह भी पढ़े- शिक्षा का सिरमौर बना पंजाब: जानिए कैसे 29वें स्थान से पहले स्थान पर आया पंजाब!
झमाझम बारिश से खिल उठे धान के पौधे।

आज दोपहर बाद देवरिया में मानसून मेहरबान हो गया। काले बादल और तेज बारिश से सड़कों पर पानी लग गया तो वही खेतो में सुख रही धान की फसल खिल उठी। सावन के पहले सोमवार को जिलें में चहुमुंखी बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी अच्छी बारिश हो सकती है वही बिजली गिरने की भी सम्भवना है। मौसम विभाग ने येलो चेतावनी जारी की है।
वही बारिश होने से देवरिया शहर में सड़क पर पानी जमा हो गया है जिससे लोगो को आने-जाने में भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। देवरिया के अलावा पूर्वी यूपी के लगभग सभी जिलों में कही हल्की तो कही तेज बारिश होने की सूचना मिली है।
पूर्वी उत्तरी प्रदेश के काशी में रत्नेश्वर महादेव मंदिर करीब अस्सी फीसदी डूब गया है। जिस कारण सभी घाटों का संपर्क टूट गया है। वही रविवार सुबह थाई बौद्ध विहार स्थित 80 फीट की आशीर्वाद मुद्रा में भगवान बुद्ध की प्रतिमा उस समय क्षतिग्रस्त हो गई जब उस पर आकाशीय बिजली गिर गई।