देवरिया: शादी समारोह में महिलाओं का वीडियो बनाने से मना करने पर युवक पर चाकू से हमला, आरोपी गिरफ्तार

Deoria News: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के बरियारपुर थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान महिलाओं का वीडियो बनाने से मना करने पर विवाद हो गया। आरोप है कि दूसरे समुदाय के युवक आशिक अंसारी ने गुस्से में आकर युवक चंदन शर्मा पर चाकू से हमला कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

आशिक अंसारी को महिलाओं का वीडियो बनाने से मना किया।

घटना डीहाबसंत गांव की है, जहां मंगलवार को योगेंद्र शर्मा की बेटी की शादी थी। शादी के दौरान गांव का ही युवक आशिक अंसारी (पुत्र असगर अंसारी) महिलाओं और युवतियों का वीडियो बना रहा था।

जब चंदन शर्मा (योगेंद्र शर्मा का बेटा) ने उसे ऐसा करने से मना किया, तो आशिक नाराज होकर चला गया।

हमले की पूरी घटना

  • गुरुवार को चंदन शर्मा मार्कंडेय बाबा मंदिर पर बैठा था, तभी आशिक अंसारी अपने दो दोस्तों के साथ वहां पहुंचा और चंदन पर हमला कर दिया।
  • आरोप है कि आशिक ने चंदन के कंधे, कमर और सिर पर चाकू से कई वार किए।
  • घटना के बाद चंदन गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा, और आरोपी फरार हो गए।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

चंदन ने थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी।
बरियारपुर थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आशिक अंसारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पुलिस का बयान

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच जारी है, और अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।पुर्वांचल के देवरिया की यह घटना सुरक्षा और समाज में बढ़ते अपराधों की गंभीरता को उजागर करती है।

Read Also देवरिया: रुद्रपुर में होली के दिन डीजे बजाने पर पुलिस और युवकों में हुआ विवाद।

ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जरूरी है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। वही जिले में एक युवक धारदार हथियार से हमला कर हमलावर ने मौत के घाट उतार दिया।

वही जिले में एक युवक को धारदार हथियार से हमला कर हमलावर ने मौत के घाट उतार दिया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay connected with us

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles