Top 10 defense budget countries List: जाने, इंडिया डिफेंस पर कितना करता है खर्च

Top 10 defense budget: क्या आप जानते हैं कि 2024 में दुनिया भर में मिलिट्री पर $2.46 ट्रिलियन खर्च किए गए थे? यह बहुत बड़ी रकम है! किसी देश का डिफेंस बजट यह दिखाता है कि वह अपनी सुरक्षा को कितनी अहमियत देता है। इस आर्टीकल में, हम उन देशों की लिस्ट देखेंगे जो अपनी सेना पर सबसे ज्यादा खर्च करते हैं और इसके पीछे की वजह को समझेंगे।

IISS की यह रिपोर्ट बयां कर रही, कौन है Top 10 defense budget वाले देश

इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ स्ट्रैटेजिक स्टडीज (IISS) की रिपोर्ट की माने तो सैन्य बजट पर बड़ी रकम खर्च कर अमेरिका दुनिया का सबसे ताकतवर देश बन गया है। चौकाने वाली बात यह है कि इस लिस्ट में 10वें नंबर पर यूक्रेन भी है।


दुनिया में मिलिट्री खर्च क्यों बढ़ रहा है?

Top 10 defense budget countries List: जाने, इंडिया डिफेंस पर कितना करता है खर्च

डिफेंस बजट सिर्फ हथियार खरीदने के लिए नहीं होता, बल्कि यह किसी देश की सुरक्षा रणनीति और भविष्य की तैयारियों को भी दर्शाता है। कई कारणों से देशों को अपना सैन्य बजट बढ़ाना पड़ता है, जैसे –

डिफेंस बजट बढ़ाने की बड़ी वजहें

  • बढ़ता तनाव (Geopolitical Tensions): कई देशों के बीच सीमा विवाद और राजनीतिक तनाव के कारण डिफेंस खर्च बढ़ जाता है।
  • नई टेक्नोलॉजी: मिलिट्री में ड्रोन, AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस), और साइबर सिक्योरिटी जैसी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है, जो महंगा साबित हो रहा है।
  • इकोनॉमिक फैक्टर: अगर किसी देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होती है, तो वह अपने डिफेंस बजट को और बढ़ा सकता है।

Top 10 defense budget Country List | जो सबसे ज्यादा डिफेंस पर खर्च करते हैं

अब जानते हैं उन 10 देशों के बारे में जिनका डिफेंस बजट सबसे ज्यादा है।

1. अमेरिका – दुनिया का सबसे बड़ा डिफेंस बजट

अमेरिका – दुनिया का सबसे बड़ा डिफेंस बजट

अमेरिका दुनिया का सबसे ताकतवर देश है और इसका डिफेंस बजट भी सबसे ज्यादा है। अमेरिका अपनी सेना, हथियारों और रिसर्च पर भारी निवेश करता है, जिससे इसकी मिलिट्री दुनिया में सबसे ताकतवर बनी रहती है। रिपोर्ट्स की माने तो संयुक्त राज्य अमेरिका अपने सैन्य बजट पर $895 बिलियन खर्च कर सबसे आगे है।

2. चीन – तेजी से बढ़ती मिलिट्री ताकत

चीन – तेजी से बढ़ती मिलिट्री ताकत

चीन पिछले कुछ सालों में अपनी सेना को काफी मजबूत कर रहा है। उसका डिफेंस बजट लगातार बढ़ते हुए $266.85 बिलियन हो गया है। इन सब के साथ ही चीन नई टेक्नोलॉजी और हथियारों में बड़ा इन्वेस्टमेंट कर रहा है।

3. रूस – मिलिट्री पर बड़ा खर्च

Top 10 defense budget countries List

रूस हमेशा से अपनी सेना को मजबूत बनाने के लिए मशहूर रहा है। वह अपने डिफेंस बजट का बड़ा हिस्सा हथियारों और युद्धक क्षमताओं को बढ़ाने में लगाता है। 2025 के लिए इसका सैन्य बजट $126 बिलियन रहने वाला है।

4. भारत – मिलिट्री के मामले में बड़ा खिलाड़ी

Top 10 defense budget countries List: जाने, इंडिया डिफेंस पर कितना करता है खर्च

भारत का डिफेंस बजट दुनिया के टॉप 5 देशों में आता है। भारत अपनी सीमाओं की सुरक्षा के लिए $75 बिलियन खर्च कर लिस्ट में चौथी पायदान पर है। बता दे, चीन और पाकिस्तान से जुड़े सुरक्षा को देखते हुए भारत लगातार डिफेंस में निवेश बढ़ाता जा रहा है।

5. सऊदी अरब – मिलिट्री पर भारी निवेश

तेल से अमीर सऊदी अरब अपनी सुरक्षा के लिए अमेरिका और अन्य देशों से एडवांस हथियार खरीदता है, जिससे उसका डिफेंस बजट $74.76 बिलियन तक पहुंच गया है।

6. यूनाइटेड किंगडम – आधुनिक सेना पर फोकस

यूके अपनी मिलिट्री को अपग्रेड करने और नेवी को मजबूत करने पर ध्यान दे रहा है, जिससे उसका डिफेंस खर्च काफी अधिक है। रिपोर्ट्स के मुताबिक $71.5 बिलियन खर्च कर यूनाइटेड किंगडम अपनी सैन्य शक्ति को मजबूत कर रहा है।

7. जापान – सेना पर खर्च बढ़ाया

2025 के लिए सैन्य बजट में $57 बिलियन खर्च कर जापान ने अपनी जगह 7वें स्थान पर ला दी है। चीन और उत्तर कोरिया के खतरे को देखते हुए जापान ने हाल के वर्षों में अपनी सेना पर खर्च बढ़ा दिया है।

जर्मनी अपने डिफेंस बजट में लगातार बढ़ोतरी कर रहा है और वह नई टेक्नोलॉजी और आधुनिक हथियारों में निवेश कर रहा है।

8. ऑस्ट्रेलिया – एडवांस मिलिट्री इक्विपमेंट पर बढ़ा दिया खर्च

आस्ट्रेलिया $55.7 बिलियन खर्च कर रिसर्च और एडवांस मिलिट्री इक्विपमेंट पर फोकस कर रहा है।

9. फ्रांस – बढ़ती सुरक्षा जरूरतें

$55 बिलियन की भारी भरकम रकम खर्च कर फ्रांस अपनी सैन्य सुरक्षा को मजबूत करने में भीड़ गया है।

10. यूक्रेन – सुरक्षा को कम नही होने दिया

इस लिस्ट में 10वें स्थान पर जगह बनाकर यूक्रेन ने सबको चौका दिया। रिपोर्ट्स के अनुसार यूक्रेन $53.7 बिलियन खर्च कर अपनी सैन्य ताकत को और अधिक मजबूत कर रहा है।

उत्तर कोरिया और जर्मनी भी कर रहे है अपनी सुरक्षा को मजबूत।

उत्तर कोरिया के बढ़ते खतरे के कारण दक्षिण कोरिया भी अपनी सेना को मजबूत बनाने में भारी निवेश कर रहा है।

जर्मनी अपने डिफेंस बजट में लगातार बढ़ोतरी कर रहा है और वह नई टेक्नोलॉजी और आधुनिक हथियारों में निवेश कर रहा है।


भारत का डिफेंस बजट और चुनौतियां

भारत का डिफेंस बजट दुनिया में चौथे या पांचवें स्थान पर आता है। इसकी सुरक्षा जरूरतें काफी अलग हैं, क्योंकि भारत को चीन और पाकिस्तान से जुड़े कई सैन्य खतरे झेलने पड़ते हैं।

भारत किन चीजों में सबसे ज्यादा निवेश करता है?

  • नई टेक्नोलॉजी और हथियार – भारत अपनी वायुसेना, नौसेना और थलसेना को आधुनिक बनाने पर जोर दे रहा है।
  • डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग – ‘मेक इन इंडिया’ अभियान के तहत भारत में ही हथियार बनाने पर फोकस किया जा रहा है।
  • सीमा सुरक्षा – पाकिस्तान और चीन के साथ सीमा पर सुरक्षा को और मजबूत किया जा रहा है।

आने वाले समय में मिलिट्री खर्च कैसा रहेगा?

दुनिया तेजी से बदल रही है, और इसके साथ ही मिलिट्री पर होने वाला खर्च भी बढ़ रहा है। नई टेक्नोलॉजी जैसे AI, ड्रोन और साइबर सिक्योरिटी आने वाले समय में डिफेंस इंडस्ट्री को पूरी तरह बदल सकते हैं।

  • AI और रोबोटिक टेक्नोलॉजी का बढ़ता इस्तेमाल
  • साइबर सुरक्षा पर ज्यादा फोकस
  • ड्रोन और मिसाइल टेक्नोलॉजी में निवेश

निष्कर्ष

डिफेंस बजट किसी भी देश के लिए बहुत अहम होता है, क्योंकि यह उसकी सुरक्षा और ताकत को दिखाता है। अमेरिका और चीन सबसे ज्यादा खर्च करने वाले देश हैं, जबकि भारत भी टॉप 5 में शामिल है। आने वाले समय में नई टेक्नोलॉजी और ग्लोबल घटनाओं के कारण कई देशों को अपने डिफेंस बजट में बदलाव करना पड़ सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exclusive content

Latest article

More article