20 साल बाद मणिरत्नम की 'युवा' की पर्दे पर वापसी! जानें अजय-अभिषेक स्टारर इस पॉलिटिकल ड्रामा के दिलचस्प राज

मणिरत्नम की पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म 'युवा' दोबारा हुई रिलीज, जानें इस फिल्म की खास बातें


मुंबई, 20 फरवरी। हिंदी सिनेमा में कई बड़े अभिनेता अक्सर दूसरी भाषाओं की फिल्म के हिंदी रीमेक से दर्शकों पर छा जाते हैं। निर्देशक मणिरत्नम ने साल 2004 में मल्टी स्टारर फिल्म 'युवा' को 2 भाषाओं में एक साथ शूट किया था। इसने बॉक्स ऑफिस में काफी शानदार प्रदर्शन किया था। शुक्रवार को यह फिल्म दोबारा पर्दे पर रिलीज गई।

तमिल फिल्म 'आयुथा एझुथु' का हिंदी रीमेक फिल्म 'युवा' के नाम से बनाया गया था। हिंदी वर्जन के लिए फिल्म के डायलॉग लिखने का काम अनुराग कश्यप ने किया था। इस पॉलिटिकल एक्शन ड्रामा फिल्म ने रिलीज के बाद दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई थी।

फिल्म में अजय देवगन के साथ रानी मुखर्जी, करीना कपूर, विवेक ओबेरॉय, अभिषेक बच्चन और ईशा देओल ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं। फिल्म को 11 करोड़ के बजट में बनाया गया था और इसने वर्ल्ड वाइज 23 करोड़ से ऊपर की कमाई की थी।

फिल्म की री-रिलीज को लेकर अभिनेता अजय देवगन ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए खुशी जाहिर की। फिल्म कोलकाता के बैकड्रॉप पर तीन अलग-अलग युवाओं के जीवन के टकराने और छात्र राजनीति में सुधार लाने की कहानी है, जिसमें अजय देवगन ने एक आदर्शवादी छात्र नेता 'माइकल मुखर्जी' की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म ने 50वें फिल्मफेयर पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ फिल्म (क्रिटिक्स) और अन्य महत्वपूर्ण पुरस्कार जीते थे।

डायरेक्टर मणिरत्नम ने युवा को हिंदी और तमिल में शूट किया था। दोनों ही फिल्मों की स्टारकास्ट एकदम अलग थी। बस एक हीरोइन ईशा देओल दोनों फिल्मों में थीं।

फिल्म युवा में अभिषेक बच्चन ने निगेटिव रोल प्ले किया था। पहले ये रोल ऋतिक रोशन को ऑफर हुआ था, लेकिन उन्होंने करने से मना कर दिया था। बताया जाता है कि यह फिल्म अभिषेक बच्चन के लिए एक बड़ा मोड़ थी, हालांकि फिल्म के लेखक अनुराग कश्यप ने एक बयान में कहा था कि उस समय उन्हें अभिषेक का काम समझ नहीं आया था।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top