महिला एशिया कप राइजिंग स्टार्स: राधा यादव की आंधी में उड़ी श्रीलंका, भारत-ए टीम फाइनल में, जीत की नायक

महिला एशिया कप राइजिंग स्टार्स: भारत-ए टीम फाइनल में पहुंची, राधा यादव बनीं जीत की नायक


बैंकॉक, 20 फरवरी। भारत की बेटियों ने एसीसी महिला एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के फाइनल में अपनी जगह बना ली है। टेर्डथाई क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए पहले सेमीफाइनल मुकाबले में भारत-ए टीम ने श्रीलंका-ए को 5 विकेट से हराया। टीम की इस जीत की नायक कप्तान राधा यादव रहीं, जिन्होंने सिर्फ 19 रन देकर 4 विकेट चटकाए।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका-ए ने लगातार अंतराल पर विकेट गंवाए। टीम की ओर से सलामी बल्लेबाज संजना काविंदी ने सर्वाधिक 35 रन बनाए। अपनी इस पारी के दौरान संजना ने 5 चौके लगाए। वहीं, शशिनी गिम्हानी ने 17 गेंदों में 22 रन बनाए। हालांकि, इन दोनों के अलावा टीम की अन्य बल्लेबाज क्रीज पर टिककर नहीं खेल सकीं और पूरी टीम 19.4 ओवर में 118 रन बनाकर सिमट गई।

भारत-ए की तरफ से कप्तान राधा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3.4 ओवर के स्पेल में महज 19 रन देकर चार बड़े विकेट निकाले, जबकि प्रेमा रावत ने किफायती गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में सिर्फ 9 रन देकर 2 विकेट चटकाए।

119 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंडिया-ए की शुरुआत अच्छी नहीं रही। नंदिनी कश्यप 13 रन बनाकर आउट हुईं। हालांकि, इसके बाद दूसरे विकेट के लिए अनुष्का शर्मा और वृंदा दिनेश ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 48 रनों की अहम साझेदारी निभाई। अनुष्का 18 गेंदों में 27 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। वहीं, वृंदा ने महज 20 गेंदों में 42 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली।

गेंदबाजी में 4 विकेट लेने के बाद राधा यादव ने बल्ले से भी अहम योगदान दिया। राधा 18 गेंदों में 7 चौकों की मदद से 31 रन बनाकर नाबाद रहीं और टीम को जीत दिलाकर लौटीं। राधा यादव को उनके दमदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 22 फरवरी को खेला जाना है। बांग्लादेश-ए और पाकिस्तान-ए के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से भारत-ए की खिताबी मुकाबले में भिड़ंत होगी।
 

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
8,769
Messages
8,801
Members
19
Latest member
Jessantict5434
Back
Top