AI समिट में कपड़े उतार प्रदर्शन! कौन है नरसिम्हा यादव? राहुल गांधी संग वायरल तस्वीर पर भाजपा का हंगामा

कौन है एआई समिट में प्रदर्शन करने वाला नरसिम्हा यादव, राहुल गांधी संग पदयात्रा की तस्वीर वायरल


नई दिल्ली, 20 फरवरी। दिल्ली स्थित भारत मंडपम में चल रहे 'इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट' में हंगामे के बाद एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं ने दावा किया है कि यह तस्वीर यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता नरसिम्हा यादव की है, जो राहुल गांधी के साथ पदयात्रा में दिखा था।

भाजपा की आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने तस्वीर शेयर करते हुए दावा किया है कि नरसिम्हा यादव एआई समिट में कपड़े उतारकर प्रदर्शन करने वालों में से एक है और उसकी राहुल गांधी के साथ तस्वीर मौजूद है।

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "इससे कोई शक नहीं कि यह व्यवधान आकस्मिक नहीं, बल्कि सुनियोजित था। अंतरराष्ट्रीय मंच पर इस तरह की हरकतें सिर्फ भारत की छवि को नुकसान पहुंचाती हैं और उस प्लेटफॉर्म को कमजोर करती हैं जो देश की तकनीकी नेतृत्व क्षमता को दिखाने के लिए बना है।"

अमित मालवीय ने कहा कि राजनीतिक मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा हैं। दुनिया के सामने भारत को शर्मिंदा करना लोकतंत्र का हिस्सा नहीं है।

भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने भी तस्वीर को शेयर किया है। उन्होंने 'एक्स' पर पोस्ट किया, "राहुल गांधी के साथ दिखने वाले नरसिम्हा यादव ने एआई समिट में कपड़े उतारकर विरोध प्रदर्शन किया। राहुल गांधी ने यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भारत की छवि खराब करने के लिए बुलाया। राहुल गांधी भारत से नफरत करते हैं और कांग्रेस एक एंटी-इंडिया पार्टी है।"

'इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट' में शामिल लोगों ने भी यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के विरोध की निंदा की है। एक विजिटर ने कहा कि यह प्रदर्शन तब हुआ, जब हम वहां मौजूद थे। यहां एआई का कुंभ लगा है और यह भारत के भविष्य के लिए है। इसलिए ऐसे प्लेटफॉर्म पर प्रदर्शन करना और नारे लगाना इस मौके पर शोभा नहीं देता।

एआई समिट में शामिल एक युवती ने कहा कि कुछ लोग यहां अपनी टी-शर्ट उतारकर नारे लगा रहे थे। फिर उन्हें यहां से निकाल दिया गया।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top