अश्विनी वैष्णव-सुंदर पिचाई की मुलाकात: भारत में AI क्रांति और डेटा सेंटर निवेश पर हुई अहम चर्चा

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सुंदर पिचाई से मुलाकात की; डेटा सेंटर समेत एआई पर चर्चा हुई


नई दिल्ली, 20 फरवरी। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को गूगल और अल्फाबेट के सीईओ सुंदर पिचाई से मुलाकात की। इस दौरान डेटा सेंटर्स में निवेश, शिक्षा में एआई रिसर्च के साथ हेल्थकेयर में एआई के उपयोग को लेकर बातचीत की गई।

इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 के साइडलाइन में हुई बैठक के बारे में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर केंद्रीय मंत्री वैष्णव ने लिखा, "गूगल और अल्फाबेट के सीईओ सुंदर पिचाई से मुलाकात हुई। इसमें डेटा सेंटर्स में निवेश, शिक्षा, हेल्थकेयर एवं रिन्यूएबल्स में एआई रिसर्च, एआई मानकों को तैयार करने में सहयोग पर चर्चा की गई।"

पिचाई, वर्तमान में इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में भाग लेने के लिए भारत आए हुए हैं।

पिचाई ने गुरुवार को समिट में कहा था कि वह भारत में बदलाव की रफ्तार से प्रभावित हैं। साथ ही, कहा हमें एआई को लेकर रुख साहसिक रखना चाहिए, क्योंकि यह अरबों लोगों की जिंदगी में बदलाव ला सकती है।

'इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026' में बोलते हुए, पिचाई ने कहा कि कंपनी इंडिया-अमेरिका कनेक्ट पहल के तहत अमेरिका और भारत के बीच चार नई प्रणालियों सहित सब-सी फाइबर ऑप्टिक केबलों का एक विशाल नेटवर्क भी बना रही है।

उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा, "भारत में, हम किसानों को उनकी आजीविका की रक्षा करने में मदद कर रहे हैं। पिछले साल भारतीय सरकार ने एआई-आधारित पूर्वानुमान लाखों किसानों को भेजे, जिससे उन्हें खराब मौसम के बारे में चेतावनी मिली।"

पिचाई ने आगे कहा, "जब तक हम मिलकर काम नहीं करेंगे, तब तक हम एआई के पूरे लाभ प्राप्त नहीं कर पाएंगे।"

उन्होंने आगे कहा, "हम हाईपर-प्रगति के कगार पर हैं और हमें एआई को साहसपूर्वक अपनाना चाहिए, क्योंकि यह अरबों लोगों के जीवन को बेहतर बना सकता है।"

पांच दिवसीय इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 सोमवार को शुरू हुई थी। सरकार द्वारा इसे एक दिन के लिए और बढ़ा दिया गया है।
 

Similar threads

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
8,720
Messages
8,752
Members
19
Latest member
Jessantict5434
Back
Top