टी20 विश्व कप 2026 : पहले दौर में ही खुल गई इन 4 टीमों की पोल, ऑस्ट्रेलिया ने किया सबसे ज्यादा निराश

टी20 विश्व कप 2026 : पहले दौर में ही खुल गई इन 4 टीमों की पोल, ऑस्ट्रेलिया ने किया सबसे ज्यादा निराश


नई दिल्ली, 20 फरवरी। टी20 विश्व कप 2026 के पहले दौर में कई रोमांचक मुकाबले खेले गए। जिम्बाब्वे, इटली और अमेरिका की टीम ग्रुप स्टेज में छाप छोड़ने में सफल रहीं, तो कई बड़ी टीमों की पोल पहले राउंड में ही खुल गई। साल 2021 में टी20 विश्व कप का खिताब जीतने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम का सफर ग्रुप स्टेज में ही समाप्त हो गया। वहीं, इंग्लैंड और पाकिस्तान जैसी बड़ी टीमों को भी सुपर 8 में पहुंचने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ी।

ऑस्ट्रेलिया को इस बार भी खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा था। हालांकि, मिचेल मार्श की कप्तानी में कंगारू टीम का प्रदर्शन टूर्नामेंट में काफी निराशाजनक रहा। ऑस्ट्रेलिया को जिम्बाब्वे के खिलाफ एकतरफा हार का सामना करना पड़ा। वहीं, श्रीलंका ने भी ऑस्ट्रेलिया को आसानी से 8 विकेट से शिकस्त दी। जोश हेजलवुड, पैट कमिंस की गैरमौजूदगी टीम को साफतौर पर खली।

ऑस्ट्रेलिया का बॉलिंग अटैक काफी कमजोर नजर आया, जिसका फायदा विपक्षी बल्लेबाजों ने उठाया। श्रीलंका के खिलाफ टीम 182 रनों के लक्ष्य का बचाव करने में नाकाम रही। टी-20 फॉर्मेट के धाकड़ बल्लेबाज माने जाने वाले टिम डेविड, कैमरून ग्रीन, ग्लेन मैक्सवेल और मार्कस स्टोइनिस का प्रदर्शन भी बल्ले से काफी शर्मनाक रहा।

वहीं, पाकिस्तान टूर्नामेंट के पहले ही मैच में नीदरलैंड के खिलाफ हारते-हारते बची। टीम के कमजोर बैटिंग ऑर्डर की पोल भारत के खिलाफ खुलकर सामने आई। साहिबजादा फरहान को छोड़कर टीम के अन्य बल्लेबाज ग्रुप स्टेज में कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके हैं। बाबर आजम भी इस टी20 विश्व कप में अभी तक बुरी तरह से फेल रहे हैं।

आयरलैंड से भी टी20 विश्व कप में काफी उम्मीदें थीं। हालांकि, पॉल स्टर्लिंग की कप्तानी में टीम का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। 4 मैचों में टीम सिर्फ एक ही जीत दर्ज कर सकी। ओमान के खिलाफ खेले गए मैच को छोड़कर टीम का बल्लेबाजी क्रम बुरी तरह से फेल रहा।

इंग्लैंड भले ही टी20 विश्व कप 2026 के सुपर 8 में पहुंचने में सफल रही है, लेकिन टीम का प्रदर्शन संतोषजनक नहीं रहा है। नेपाल के खिलाफ टीम बड़े उलटफेर का शिकार होते-होते बची। वहीं, वेस्टइंडीज के खिलाफ भी टीम का बैटिंग ऑर्डर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सका। जोस बटलर, हैरी ब्रूक और फिल सॉल्ट जैसे बल्लेबाज अपने नाम के अनुरूप प्रदर्शन करने में नाकाम रहे हैं। वहीं, जोफ्रा आर्चर भी पहले दौर में अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे हैं।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top