फतेहपुर में दिल दहलाने वाली घटना: लव मैरिज के 5 माह बाद पति-पत्नी ने फांसी लगाकर दी जान

फतेहपुर में पहले पति और फिर पत्नी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, 5 महीने पहले की थी लव मैरिज


फतेहपुर, 20 फरवरी। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। लव मैरिज के 5 महीने बाद ही पति और पत्नी ने आत्महत्या कर ली। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच शुरू कर दी है। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर आत्महत्या की वजह जानने की कोशिश कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, फतेहपुर के बिंदकी कस्बे के मोहल्ला बाराती नगर में किराए का कमरा लेकर रह रहे अमरजीत कुशवाहा (28) पुत्र सीताराम कुशवाहा और उसकी पत्नी रेखा सोनकर (25) ने गुरुवार व शुक्रवार की मध्य रात को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने गुरुवार व शुक्रवार की मध्य रात करीब 1:00 बजे दोनों के शव कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने दंपति द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटना को लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

बताया जाता है कि अमरजीत कुशवाहा ने 5 माह पहले अपने गांव की ही रहने वाली रेखा सोनकर के साथ लव मैरिज की थी। दोनों बिंदकी कस्बे के मोहल्ला बाराती नगर में एक चार मंजिल मकान में किराए के कमरे में लगभग एक माह से रह रहे थे। बुधवार व गुरुवार की मध्य रात्रि किसी बात को लेकर पहले अमरजीत कुशवाहा ने चार मंजिल मकान की छत पर पहुंचकर बाथरूम नुमा कोठरी के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसकी जानकारी उसकी पत्नी रेखा सोनकर ने स्वयं अन्य लोगों के साथ कोतवाली बिंदकी पहुंचकर दी। पुलिस मौके पर पहुंची और उस कोठरी का दरवाजा तोड़ा तो अमरजीत का शव मफलर से बनाए गए फंदे पर लटका हुआ था।

पुलिस शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम सहित अन्य विधिक प्रक्रिया में लगी थी। इस दौरान अमरजीत की पत्नी रेखा कहीं दिख नहीं रही थी। जब वह नहीं दिखाई दी तो नीचे व आसपास देखा गया, तो पाया गया कि रेखा ने भी छत की रेलिंग पर लगे सरिया के सहारे कपड़े सूखने की रस्सी का फंदा लगाकर फांसी लगा ली है और उसकी मौत हो गई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने पति-पत्नी के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,712
Messages
16,749
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top