बैतूल में सनसनीखेज वारदात: टॉपर छात्र ने माता-पिता-भाई की बेरहमी से हत्या कर शवों के साथ बैठा रहा

बैतूल: मेधावी छात्र ने माता-पिता और भाई की हत्या की


बैतूल, 19 फरवरी। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक मेधावी छात्र ने अपने माता-पिता और भाई की हत्या कर दी। आरोपी तीनों शवों के साथ बैठा रहा।

आरोपी की मानसिक स्थिति ठीक न होने की बात कही जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली थाने के सांवगा गांव में दीपक धुर्वे, जो 12वीं की परीक्षा में टॉपर रहा है, ने अपने माता-पिता और भाई के साथ एक बिल्ली की हत्या कर दी। साथ ही भांजे की भी हत्या की कोशिश की।

आरोपी ने जघन्य तरीके से हत्याएं की हैं, और कमरे की दीवार पर खून के धब्बे मिले हैं। पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र कुमार जैन ने संवाददाताओं को बताया कि मृतकों की पहचान दीपक धुर्वे के पिता राजू उर्फ हंसू धुर्व, मां कमलती धुर्वे और भाई दिलीप धुर्वे के रूप में हुई है। वहीं, पांच वर्षीय भांजे प्रशांत परते गंभीर रूप से घायल हैं।

उन्होंने बताया कि पड़ोसियों के मुताबिक, गुरुवार दोपहर तक घर का दरवाजा नहीं खुला तो अनहोनी की आशंका हुई। पड़ोसियों ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन किसी ने नहीं खोला। जब ग्रामीण दरवाजा तोड़कर घर के अंदर गए, तो आरोपी दीपक धुर्वे शवों के साथ बैठा हुआ था। मौके पर एक मरी हुई बिल्ली भी मिली है।

पुलिस को पड़ोसियों ने बताया कि दीपक धुर्वे का मानसिक संतुलन पिछले कुछ सालों से गड़बड़ है और उसका नागपुर में इलाज भी चल रहा है। पिछले दिनों एक भर्ती परीक्षा में वह असफल रहा था।

कोतवाली पुलिस ने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया है। हत्या की जगह से लोहे की रॉड और डंडे मिले हैं। पुलिस ने लोहे की रॉड और डंडे जब्त कर लिए हैं। वहीं फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने में जुटी है।
 

Similar threads

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
8,743
Messages
8,775
Members
19
Latest member
Jessantict5434
Back
Top