अभिनेत्री ने जिम में बहाया पसीना, फैंस को दी हाई प्रोटीन डाइट लेने की सलाह

अभिनेत्री ने जिम में बहाया पसीना, फैंस को दी हाई प्रोटीन डाइट लेने की सलाह


मुंबई, 19 फरवरी। फिल्म इंडस्ट्री में अपने काम के साथ-साथ फिटनेस और हेल्दी डाइट पर खास ध्यान देना पड़ता है। बॉलीवुड हो या साउथ इंडस्ट्री, स्टार्स अपनी बॉडी को फिट रखने के लिए रोजाना वर्कआउट करते हैं और सही खान-पान का ख्याल रखते हैं।

इसी कड़ी में साउथ की मशहूर अभिनेत्री ऐश्वर्या राजेश ने इंस्टाग्राम पर अपना एक खास वर्कआउट और डाइट वाला वीडियो शेयर किया है। वीडियो में अभिनेत्री जिम में पसीना बहाते हुए नजर आ रही हैं। वे स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज कर रही हैं और कुछ योगासन भी करती दिख रही हैं। वर्कआउट के बाद वे अपनी हेल्दी डाइट का भी जिक्र करती हैं।

ऐश्वर्या ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, "रोजाना खाएं हाई प्रोटीन सलाद। कड़ी ट्रेनिंग करना सफर का एक हिस्सा है, लेकिन सही खाना खाना भी उतना ही जरूरी है। प्रोटीन से भरपूर ताकत देने वाला सलाद। असली सामग्री, जो आपके असली लक्ष्यों को पूरा करने में मदद करे, क्योंकि ताकत सिर्फ जिम में नहीं बनती, बल्कि उसके बाद लिए गए सही फैसलों से बनती है।"

अभिनेत्री का यह वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रहा है। वे 'बेस्ट मोटिवेशन' और 'ऐश्वर्या क्वीन' जैसे शब्दों से राशि की सराहना कर रहे हैं।

कई यूजर्स अभिनेत्री की फिटनेस को देखकर हैरान हैं, तो कोई उनकी तारीफ कर रहा है। वहीं, अभिनेत्री की फिल्में और उनकी फिटनेस जर्नी लोगों को प्रभावित करती है। वे बड़े पर्दे पर अपनी एक्टिंग से लोगों को इंस्पायर करती रहती हैं।

ऐश्वर्या राजेश मुख्य रूप से तमिल, मलयालम और तेलुगु सिनेमा में अपने दमदार अभिनय के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी शो 'असाथा पोवथु यारू' की मेजबानी और रियलिटी शो 'मानादा मयिलादा' (सीजन 3) की विजेता बनकर की थी। उनकी पहली बड़ी हिट 2012 की फिल्म 'अट्टाकथी' थी। फिर वे साल 2014 में फिल्म 'काका मुट्टई' में नजर आई थीं और दर्शकों के बीच छा गईं। इसके बाद उन्होंने 'वडा चेन्नई', 'काना' और 'फराहना' जैसी फिल्मों में शानदार भूमिकाएं निभाईं और दर्शकों के बीच अपनी बहुमुखी अभिनेत्री के रूप में स्थापित किया है।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top