चीन में नव वर्ष की धूम: लालटेन और सजावट से सजी धरती, राष्ट्रपति शी ने दिया सांस्कृतिक विरासत का संदेश

सतत् सांस्कृतिक विरासत के साथ नव वर्ष का जश्न मनाएं


बीजिंग, 19 फरवरी। अश्व नव वर्ष के आगमन के साथ ही चीन की धरती लालटेन और सजावट से सज गई, और आनंद व शांति से भर गई।

वसंत उत्सव से पहले, चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने पेइचिंग में जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं और आम जनता से मुलाकात की और उन्हें नए साल की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने देश भर के सभी जातीय समूहों के लोगों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके सुख-समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की और मातृभूमि की समृद्धि और शक्ति की कामना की।

वसंत उत्सव चीनी राष्ट्र की सांस्कृतिक स्मृति को संजोए रखता है और चीनी जनता की सामूहिक भावनाओं का प्रतीक है। राष्ट्रपति शी वसंत उत्सव संस्कृति सहित उत्कृष्ट पारंपरिक चीनी संस्कृति को विरासत में लेने और बढ़ावा देने को बहुत महत्व देते हैं। "फू(भाग्य)" अक्षर चिपकाना, लकड़ी के ढोल बजाना, और चीनी नव वर्ष के लिए स्टीम्ड बन्स बनाना... जैसे-जैसे वसंत उत्सव नजदीक आता है, शी हमेशा लोगों के साथ नव वर्ष का जश्न मनाते हैं और शुभकामनाएं भेजते हैं।

राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने कहा, “मेरी सबसे बड़ी कामना है कि सभी को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं और समृद्धि मिले।" उन्होंने आगे कहा कि हजारों वर्षों से चली आ रही त्योहार मनाने की सांस्कृतिक परंपराएं चीनी राष्ट्र, चीनी जनता और सभी चीनी पुत्र-पुत्रियों को जोड़ने वाला एक आध्यात्मिक बंधन हैं। उन्होंने निर्देश दिया, "वसंत उत्सव के दौरान, विभिन्न क्षेत्रों में जनता के बीच लोकप्रिय सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया जा सकता है, ताकि त्योहार को और अधिक उत्सवपूर्ण और आनंदमय बनाया जा सके।”

उत्साहपूर्ण माहौल चीनी संस्कृति के निरंतर विकास का एक जीवंत प्रमाण है। राष्ट्रपति शी ने गहराई से कहा, “उत्कृष्ट पारंपरिक चीनी संस्कृति चीनी राष्ट्र की आध्यात्मिक जीवनरेखा है और उत्कृष्ट पारंपरिक संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के बिना चीनी शैली का आधुनिकीकरण संभव नहीं है।”

चीन की विशाल भूमि पर नजर डालते हुए, हम अपनी आध्यात्मिक भूमि को संस्कृति से पोषित करते हैं। परंपरा और आधुनिकता के मेल से चीनी संस्कृति और भी अधिक चमकती है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top