मुकेश सहनी का भाजपा पर वार: 'शराबबंदी खत्म कर दो, तुमसे न राज्य संभल रहा न कानून व्यवस्था'

शराबबंदी को लेकर भाजपा पर बरसे मुकेश सहनी, बोले-इनसे न राज्य संभल रहा न कानून व्यवस्था


पटना, 19 फरवरी। बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने शराबबंदी को लेकर गुरुवार को भाजपा सरकार पर हमला बोला। उन्होंने शराब बंदी खत्म करने के लिए भाजपा पर लगातार एक माहौल बनाने का आरोप लगाया और भाजपा से शराबबंदी से अब तक हुए 40 हजार करोड़ के नुकसान का जवाब भी मांगा।

पटना पहुंचे पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला। सहनी ने कहा कि शराबबंदी खत्म करने का सीधा मतलब है कि भाजपा से बिहार की कानून व्यवस्था नहीं संभल रही है। भारतीय जनता पार्टी लगातार ये माहौल बना रही कि बिहार में शराबबंदी को खत्म करके शराब को फिर से शुरू कर दिया जाए।

सहनी ने कहा कि भाजपा ने माता-बहनों की सुरक्षा का हवाला देकर शराब को बंद किया था। अब इनसे न राज्य संभल रहा है न कानून व्यवस्था। ये असफल हो गए और शराबबंदी को खत्म करने का माहौल बना रहे हैं। अब तक सालाना 40 हजार करोड़ का नुकसान कराया, उसका जवाब इनको देना होगा।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा बिहार को खोखला करना चाहती है। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि बिहार के हर नेता को हर महीने चार्टर्ड प्लेन से दिल्ली पैसा पहुंचाने का टारगेट मिला है। बिहार में कुछ रह नहीं गया है तो अब ये माहौल बनाया जा रहा है कि शराबबंदी को खत्म करें, ताकि मोटी कमाई हो सके।

सहनी ने कहा कि नीतीश कुमार का सपना था कि बिहार को गांधी का राज्य बनाना है जैसे गुजरात में शराब बंद है। वहां पर लोग अच्छे से जिंदगी जी रहे हैं। अभी नीतीश कुमार बीमार है तो भाजपा हावी हो गई है। निर्णय तो उनको ही लेना है मगर मेरा सवाल ये है कि अब जो नुकसान हुआ उसका जवाब कौन देगा।

तीन बच्चे पैदा करने के सवाल पर सहनी ने मोहन भागवत पर भी हमला किया। उन्होंने कहा कि ऐसी सरकार को दिल्ली में बैठा रखा है, जिससे कुछ हो नहीं रहा। बिहार में लोग भुखमरी से मर रहे हैं। लोग इलाज के लिए भटक रहे हैं। पीने को साफ पानी नहीं मिल रहा। ये सब तो इनका दिखता नहीं है। पहले इन समस्याओं से जनता को निजात दिलाइए फिर तीन क्या चार बच्चे पैदा करें।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top