रणजी ट्रॉफी: ड्रॉ के साथ 11 साल बाद फाइनल में पहुंचा कर्नाटक, खिताबी मैच में जम्मू-कश्मीर से भिड़ंत

रणजी ट्रॉफी: ड्रॉ के साथ 11 साल बाद फाइनल में पहुंची कर्नाटक, खिताबी मैच में जम्मू-कश्मीर से भिड़ंत


लखनऊ, 19 फरवरी। कर्नाटक और उत्तराखंड के बीच खेला गया रणजी ट्रॉफी का पहला सेमीफाइनल मुकाबला ड्रॉ पर खत्म हुआ। लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित सेमीफाइनल मैच में कर्नाटक के बल्लेबाजों ने पूरी तरह से दबदबा बनाए रखा।

इस टीम ने ड्रॉ के साथ फाइनल में जगह भी पक्की कर ली है। कर्नाटक ने 11 साल बाद रणजी ट्रॉफी के फाइनल का टिकट हासिल कर लिया है। खिताबी मुकाबले में कर्नाटक की भिड़ंत जम्मू कश्मीर के साथ होगी।

कर्नाटक के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहली पारी में 736 रन बनाए। कर्नाटक की तरफ से देवदत्त पडिक्कल ने दोहरा शतक जमाते हुए 232 रनों की लाजवाब पारी खेली। वहीं, केएल राहुल ने 141 रन बनाए, तो स्मरण रविचंद्रन ने 135 रनों का योगदान दिया। गेंदबाजी में उत्तराखंड की तरफ से आदित्य रावत ने चार और मयंक मिश्रा ने 3 विकेट झटके।

इसके जवाब में उत्तराखंड की पूरी टीम सिर्फ 233 रन बनाकर सिमट गई। टीम की ओर से लक्ष्य राजेश ने सर्वाधिक 55 रन बनाए। वहीं, गेंदबाजी में 4 विकेट लेने के बाद आदित्य ने बल्ले से भी 45 रनों की अहम पारी खेली और वह नाबाद रहे। कर्नाटक की तरफ से गेंदबाजी में विजय कुमार वैशाख और विद्याधर पाटिल ने तीन-तीन विकेट चटकाए, जबकि श्रेयस गोपाल ने 2 विकेट झटके।

दूसरी इनिंग में कर्नाटक की पूरी टीम 323 रन बनाकर ऑलआउट हुई। स्मरण ने शतकीय पारी खेलते हुए 127 बनाए, जबकि केएल राहुल 86 रन बनाकर नाबाद रहे। कर्नाटक ने जीत के लिए उत्तराखंड के सामने 827 रनों का विशाल लक्ष्य रखा। इसके जवाब में उत्तराखंड की टीम आखिरी दिन 6 विकेट खोकर 260 रन ही बना सकी और मैच का अंत ड्रॉ पर हुआ।

जम्मू कश्मीर ने दूसरे सेमीफाइनल में बंगाल को हराते हुए पहली बार फाइनल का टिकट कटाया है। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 24 फरवरी से खेला जाना है।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top